लाइव न्यूज़ :

पटना में देह व्यापार कराने वाले होटल मालिक को पुलिस ने धर दबोचा, आपत्तिजनक हालत में 5 लड़कियां मिलीं, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2021 15:47 IST

बिहार की राजधानी पटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र के पॉश इलाके के एक होटल में जिस्‍मफरोशी का रैकेट चल रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देजांच के दौरान कदमकुआं पुलिस ने खगेड़िया को दोषी पाया था.पुलिस ने कदमकुआं थाना इलाके के कांग्रेस मैदान के पास एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने दो पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में देह व्‍यापार का अनैतिक धंधा करने वाले होटल मालिक को पुलिस ने धर दबोचा है. वह कदमकुआं थाना क्षेत्र के पॉश इलाके के एक होटल में जिस्‍मफरोशी का रैकेट चला रहा था.

जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल दो ग्राहक के साथ आपत्तिजनक हालत में 5 लड़कियां मिलीं, जिसके बाद से होटल के मालिक की तलाश थी. होटल व्यवसायी अशोक कुमार खगेड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशि ने बताया कि थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान के पास पॉश एरिया के एक होटल में अनैतिक धंधे से जुडे़ रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था.

इस दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. पकडे़ गए आरोपितों से पूछताछ व जांच में खगड़िया के होटल व्यवसायी अशोक खगेड़िया की संलिप्तता सामने आई थी. वह बाहर से युवतियों को बुलाकर कांग्रेस मैदान के पास मौजूद अड्डे पर जिश्मफरोशी कराता था. जांच के दौरान कदमकुआं पुलिस ने खगेड़िया को दोषी पाया था.

पुलिस ने दो पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था

पुलिस ने कदमकुआं थाना इलाके के कांग्रेस मैदान के पास एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने दो पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था. इस मामले में मौके से पुलिस को एक बंदूक, कारतूस, बोतल शराब और अष्टधातु की मूर्ति के साथ कई आपत्तिजनक सामान मिले थे.

महिलाएं रक्सौल और मोतिहारी की रहने वाली थीं. पांच महिलाओं में दो दलाल शामिल थीं. जबकि गिरफ्त में आये दोनों कस्टमर अमित नवादा जिला और मनोज पटना का रहने वाला था. यहां यह भी बता दें कि पटना जंक्‍शन के आसपास भी इन दिनों देह व्‍यापार का गलत धंधा खूब चल रहा है.

धंधे में शामिल महिलाएं और युवतियां रोजाना शाम को स्‍टेशन के आसपास सक्रिय दिखती हैं

धंधे में शामिल महिलाएं और युवतियां रोजाना शाम को स्‍टेशन के आसपास सक्रिय दिखती हैं. इनमें से कई ऐसी हैं, जिन्‍हें पुलिस पहले भी पकड़ चुकी है. न्‍यायालय की ओर से जमानत मिलने के बाद वे दोबारा उसी काम में संलिप्‍त हो गई हैं. इनकी हरकतों से आसपास के दुकानदार और सभ्‍य लोग परेशान होते हैं.

सबसे मजेदार बत तो यह है कि पुलिस की जिप्सी वहीं खड़ी रहती है और महिलायें यहां खुलेआम ग्राहकों की तलाश करती दिख जाती हैं. कई बार तो इन महिलाओं के द्वारा देह व्यापार के आड़ में सभ्य व्यक्तियों को लूट लेने का भी मामला सामने आ चुका है. बावजूद इसके पुलिस मूकदर्शक बनी दिखती है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए