लाइव न्यूज़ :

बेरहम बाप ने आठ साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मारा, बेटी ने पुलिस को बताया, आरोपी ने किया है तीन शादी, एक पत्नी को मार डाला... 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2021 20:09 IST

बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना के मलाही पकड़ी कलयुगी बाप ने मासूम की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देहाथ-पैर बांधकर इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई.मृतक की बहन की नजर शव पर पड़ी और वह रोने लगी.आवाज सुनकर इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गये.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना के मलाही पकड़ी से हत्या का दिल दहलानेवाला मामला सामने आया है. एक कलयुगी बाप ने अपने ही बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी.

बेरहम पिता ने आठ साल के मासूम बच्चे नितेश कुमार की हाथ-पैर बांधकर इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है.बताया जाता है कि मृतक की बहन की नजर शव पर पड़ी और वह रोने लगी, जिसकी आवाज सुनकर इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गये.

जिसके बाद पुलिस भी पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है. कहा जा रहा है कि आरोपी शख्स ने तीन शादियां रचाई थी. उसकी एक पत्नी खगड़िया में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी की मौत हो चुकी है. जिस मासूम की उसने हत्या की वह दूसरी पत्नी का बेटा था. वही तीसरी पत्नी मलाही पकड़ी में ही पति के साथ रहती है.

मृतक की बहन मानवी का आरोप है कि उसके पिता अक्सर उसके भाई को पीटा करते थे. बीती रात उसका भाई दोस्त के साथ कुछ देर के लिए घर से निकला था. इसी बात से गुस्साएं पिता ने हाथ पैर बांधकर उसकी रातभर पिटाई की. पिटाई के बाद उसने सुबह में दम तोड दिया. जिसके बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया.

घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को खोज निकाला और उसकी पहले तो पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया. कंकड़बाग थाने के थानेदार रविशंकर ने बताया आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, सात साल की बहन मानवी का आरोप है, पिता ने पहले मां की हत्या कर दी, अब भाई को पीटकर मार डाला.

सुबह जब उसकी आंख खुली तो भाई को जमीन पर पड़ा हुआ देखा, उसके शरीर में किसी प्रकार की हरकत नहीं होता देख शोर मचाना शुरू किया. बच्ची ने बताया कि उसके घर में पिता के अलावा सिर्फ भाई ही था, रात को पापा ने भाई की पिटाई की और फिर दुकान चले गए. सुबह भाई की लाश पडी हुई थी. बच्ची ने बताया कि मेरी मां की हत्या भी पिता ने ही की थी.

बताया जा रहा है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है. बच्चे के शरीर पर जख्म के निशान थे. स्थानीय लोगों की मानें तो बेरहम पिता ने बच्चे का पैर तक तोड दिया था. स्थानीय लोगों और बेटी का आरोप है वह नशे का आदि है. घटना के बाद नितेश की सौतेली मां भी वहां पहुंच गई. वही बहन भी सहमी है. पुलिस के पहुंचने पर बहन भाई के शव के साथ ही लिपटी रही. पुलिस मानवी को साथ लेकर थाने आई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए