लाइव न्यूज़ :

बिहार में सड़क हादसे, 11 लोगों की गई जान, 19 गंभीर रूप से घायल, कई की स्थिति चिंताजनक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2020 18:23 IST

ट्रक ने दो ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ गए. ऑटो में सवार 9 लोगों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार आज सुबह जीटी रोड पर एक ट्रक ने टेंपो की टक्कर मार दी. टक्कर इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गये हैं, जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.बताया जा रहा है कि आमस के रेगनियां गांव के 26 लोग दो ऑटो से तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे थे.

पटनाः बिहार में आज सुबह हदसों के सुबह में तब्दील हो गया. सूबे में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. पहली घटना गया जिले के आमस की जीटी रोड बिशनपुर के समीप की है, जहां तेज रफ्तार एक ट्रक ने दो ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ गए. ऑटो में सवार 9 लोगों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जीटी रोड पर एक ट्रक ने टेंपो की टक्कर मार दी. टक्कर इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गये हैं, जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

गया के सड़क दुर्घटना में सात लोग के मरने की पुष्टि एसएसपी राजीव मिश्रा ने की है. बताया जा रहा है कि आमस के रेगनियां गांव के 26 लोग दो ऑटो से तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे थे. रास्ते में यह हादसा हुआ. ट्रक से हुई सीधी टक्कर में दोनों ऑटो चपेट में आ गए. सभी मरने वाले रेगनियां गांव के हैं.

घायलों को औरंगाबाद के मदनपुर पीसएसी और गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी लोग रेगनियां गांव से औरंगाबाद के बालुगांव में तिलक चढ़ाने गए थे. लौटने के क्रम में घर पहुंचने से दो किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया.

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने से पूरे गांव में कोहराम मचा है. इस घटना में मरनेवालों में आमस थाना क्षेत्र के रेगनियां गांव के कैरा टोला के रहनेवाले सोहन रिकियाषन के 10 वर्षीय बिक्रम कुमार व आठ वर्षीय बेटे विपिन कुमार शामिल हैं.

वहां खैरा टोला रहने वाले रामोतार भूइयां के बेटे 30 वर्षीय रामध्यान भूइयां का बेटा 15 वर्षीय बिकास भूइयां, 70 वर्षीय कैलाश भूइयां औक 50 वर्षीय चनारिक भूइयां शामिल हैं. इस घटना में एक और घायल की मौत गया शहर के जय प्रकाश अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई.

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घायलों का इलाज जारी है. मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि सडक हादसे में अबतक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों का शव पीएचसी में लाया गया है, जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी 15 लोग पहुंचे हैं.

ज्यादातर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयप्रकाश नारायण अस्पताल, गया रेफर किया गया है. रेफर मरीजों में कईयों की हालत चिंताजनक व नाजुक बताई गई है. उधर, लखीसराय जिले के मैदनीचौकी के अवगिल गांव में भी आज सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में बारे में बताया जाता है कि कार और बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए