लाइव न्यूज़ :

बिहार में STF और SSB के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी, हथियार बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2020 14:56 IST

नक्सली वाल्मीकिनगर के सुदूर जंगल में छिपे हुए थे. टीम को सूचना मिली थी कि किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सली जुटे हुए हैं. जिसके बाद एसटीएफ और एसएसबी टीम गई तो देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि मुठभेड के बाद पुलिस अधिकारी बीच जंगल में घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ के बाद पुरे इलाके को पुलिस ने सील कर सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. जंगल में सैकड़ों नक्सलियों के छुपे होने की खबर है. जंगल में उन्हें खोजने में पुलिस को परेशानी हो रही है.

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण(बेतिया) जिले के वाल्मीकिनगर में एसटीएफ और एसएसबी के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है. यह कार्रवाई लौकरिया थाना क्षेत्र के चरपनिया के पास की है.

तीन एसएलआर समेत चार हथियार भी बरामद किए गए हैं. सभी नक्सली वाल्मीकिनगर के सुदूर जंगल में छिपे हुए थे. टीम को सूचना मिली थी कि किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सली जुटे हुए हैं. जिसके बाद एसटीएफ और एसएसबी टीम गई तो देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. 

बताया जा रहा है कि मुठभेड के बाद पुलिस अधिकारी बीच जंगल में घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ के बाद पुरे इलाके को पुलिस ने सील कर सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है.

जंगल में सैकड़ों नक्सलियों के छुपे होने की खबर है. जंगल में उन्हें खोजने में पुलिस को परेशानी हो रही है. पुलिस इस बात का ध्यान रख रही है कि जंगल में छुपे नक्सली कहीं घात लगाकर हमला नहीं कर दें. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नक्सलियों के एसएलआर राइफल भी वरामद की है.

ऐसे में मतलब साफ है कि नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैश हैं. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना एसटीएफ को मिली थी. इसके बाद एसटीएफ ने एसएसबी के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान ही नक्सलियों ने एसटीएफ और एसएसबी पर फायरिंग शुरू कर दी. नक्सलियों की पूरी टीम को नस्तनाबूत करने के लिए अभी सर्च ऑपरेशन जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट