लाइव न्यूज़ :

Bihar ki khabar: जमुई में बिजली के खंभे से बांधकर नाबालिग युवक को मारी गोली, गांव में सनसनी का माहौल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2020 17:22 IST

मृतक की पहचान मो. मेराज (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था. अपराधियों ने मेराज को बिजली के टावर में बांधकर गोली मार दी. अपराधियों ने इस घटना को पश्चिम बहियार में अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबताया गया है कि काकन गावं निवासी मेराज नामक युवक का शव आज गांव के बलवा बहियार में एक बिजली के खंभे बंधा मिला.लाश मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

पटनाः बिहार के जमुई जिले के काकन गांव में एक युवक की बिजली से खंभे से बंधा युवक का लाश बरामद हुआ है. लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त है.

मृतक की पहचान मो. मेराज (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था. अपराधियों ने मेराज को बिजली के टावर में बांधकर गोली मार दी. अपराधियों ने इस घटना को पश्चिम बहियार में अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि काकन गावं निवासी मेराज नामक युवक का शव आज गांव के बलवा बहियार में एक बिजली के खंभे बंधा मिला. लाश मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

इधर, परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतक गांव में ही मजदूर का काम करता था. बीते बुधवार की शाम वह गांव में ही घूमने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा. वहीं आज सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना मिली.

पुलिस के अनुसार लाश देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है और फिर उसे गोली मारी गई है. इस गांव में अपराधियों का इतना खौफ है कि कोई कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए