लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस का नायाब तरीका, फरार अपराधियों के घर पर सीधा बैंड, बाजा, बारात लेकर पहुंच रही है...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2020 20:19 IST

भागलपुर जिले के बबरगंज थाने के अंतर्गत महेशपुर के मडवा गांव में आज सामने आया. पुलिस के इस हाल को देखकर लोग भौंचक रह गये. पुलिस एक फरार चल रहे अपराधी के घर पर बैंड बाजे बारात के साथ पहुंच जाती है और लोगों से उसके बारे में जानकारी लेने के बाद उसके घर पर इश्तिहार चस्पा करती है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई सालों से फरार चल रहे अपराधी चंदन यादव के घर पर पुलिस ने पहुंचकर इश्तिहार चस्पा किया है. दृश्य को देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल गए कि इतनी संख्या में पुलिस और वो भी बैंड-बाजे के साथ. आखिर माजरा क्या है? भागलपुर पुलिस बैंड बाजे के साथ चंदन यादव के घर पर पहुंची थी और इश्तिहार चस्पा करने के बाद परिवार वालों से चंदन को जल्द सरेंडर करने के लिए भी कहा.

पटनाः बिहार पुलिस ने अब अपराध कर फरार चल रहे अपराधियों को सरेंडर करवाने के लिए एक नायाब तरीका निकाला है. बिहार पुलिस अब फरार अपराधियों के घर पर सीधा बैंड, बाजा, बारात लेकर पहुंच जा रही है और अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कह रही है.

इसी तरह का मामला सूबे के भागलपुर जिले के बबरगंज थाने के अंतर्गत महेशपुर के मडवा गांव में आज सामने आया. पुलिस के इस हाल को देखकर लोग भौंचक रह गये. पुलिस एक फरार चल रहे अपराधी के घर पर बैंड बाजे बारात के साथ पहुंच जाती है और लोगों से उसके बारे में जानकारी लेने के बाद उसके घर पर इश्तिहार चस्पा करती है.

पिछले कई सालों से फरार चल रहे अपराधी चंदन यादव के घर पर पुलिस ने पहुंचकर इश्तिहार चस्पा किया है. इस दृश्य को देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल गए कि इतनी संख्या में पुलिस और वो भी बैंड-बाजे के साथ. आखिर माजरा क्या है?

भागलपुर पुलिस बैंड बाजे के साथ चंदन यादव के घर पर पहुंची थी और इश्तिहार चस्पा करने के बाद परिवार वालों से चंदन को जल्द सरेंडर करने के लिए भी कहा. पुलिस ने कहा कि अगर समय सीमा के अंदर चंदन यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया तो उसके घर की कुर्की भी की जाएगी.

इस दौरान भारी संख्या में जब पुलिस चंदन यादव के घर पर बैंड बाजे के साथ इश्तिहार चस्पा करने पहुंची तो गांव वालों के भी होश उड़ गए. लोगों को यह समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर पुलिस पूरे तामझाम के साथ बैंड-बाजा लेकर आखिर उनके गांव पर क्यों पहुंची है?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट