लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में भीड़ का खौफनाक चेहरा, तीन मासूम बच्चों को खंभे में बांधकर पीटा और मोमबती से दागा, कराहते रहे, लोग तमाशाबीन

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2020 20:22 IST

सबसे दुखद बात तो यह है कि इस दौरान वहां खडे़ लोग इस घटना का आनंद लेते दिखे. भीड़ का यह तालिबानी चेहरा देख सभी के दिल दहल गये हैं. तीनों आरोपी बच्चों पर चोरी का आरोप लगाया था, जिसको लेकर पड़ोस के ही लोगों ने बच्चों की जमकर पिटाई कर दी. 

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चे लगातार रोते गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ में एक भी आदमी उन्हें बचाने सामने नहीं आया.इस दौरान लोगों ने न केवल जमकर पीटा और उसके बाद भी जब वहशियों का दिल नहीं भरा तो फिर मोमबत्ती जलाकर तीनों बच्चों को जगह जगह दाग दिया. जिससे बच्चे घायल हो गए.घायल बच्चों में से एक बच्चे के पिता ने घटना की वीडियो बना ली. जिसके आधार पर साहेबगंज थाने में मामला दर्ज करवाया गया है.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एकबार फिर से भीड़ का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है. यह घटना साहेबगंज थाना के हुसेपुर गांव में घटी है, जहां क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए 3 मासूम बच्चों को आरोपियों द्वारा खंभे से बांधकर पीटा गया.

उसके बाद सभी बच्चों को मोमबत्ती जलाकर जगह-जगह दागा गया. सबसे दुखद बात तो यह है कि इस दौरान वहां खडे़ लोग इस घटना का आनंद लेते दिखे. भीड़ का यह तालिबानी चेहरा देख सभी के दिल दहल गये हैं. तीनों आरोपी बच्चों पर चोरी का आरोप लगाया था, जिसको लेकर पड़ोस के ही लोगों ने बच्चों की जमकर पिटाई कर दी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 1 घंटे तक बर्बरता का यह खौफनाक खेल खेला गया. बच्चे लगातार रोते गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ में एक भी आदमी उन्हें बचाने सामने नहीं आया. इस दौरान लोगों ने न केवल जमकर पीटा और उसके बाद भी जब वहशियों का दिल नहीं भरा तो फिर मोमबत्ती जलाकर तीनों बच्चों को जगह जगह दाग दिया. जिससे बच्चे घायल हो गए.

घायल बच्चों में से एक बच्चे के पिता ने घटना की वीडियो बना ली. जिसके आधार पर साहेबगंज थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. हालांकि पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं. तीनों बच्चों को गांव के प्रदीप राय सुदीप राय रामजन्म राय छोटेलाल राय संतोष राय कैलाश राय ने मिलकर एक झोपड़ी के अंदर खंभे से बांध दिया.

प्रदीप राय बार-बार इन बच्चों पर पैसा चोरी का आरोप लगा रहा था और उनकी पिटाई कर रहा था. बच्चों को देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई और इसी में किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया. तीनों बच्चे हुसेपुर नया टोला के निवासी बताये जा रहे हैं.

इस संबंध में एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया जायेगा. साहिबगंज पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट जाने का दावा कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीतीश कुमारपटनाबिहार समाचारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए