लाइव न्यूज़ :

अधेड़ ने किया 13 साल की मासूम के साथ बंदूक की नोक पर रेप, पंचायत ने इज्ज़त की कीमत 41 हजार लगाई

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2020 20:42 IST

बेशर्मी की हद तो तब हो गई जब भरी पंचायत में उसकी आबरू की कीमत तक तय कर दी गई. गांव की पंचायत ने इस मामले में दोषी के सामने मासूम की इज्ज़त की कीमत 41 हजार रुपए लगाई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.

Open in App
ठळक मुद्देवह सजा देकर न्याय की मांग कर रहे थे. पीड़िता के परिजन पंचायत से बदमाश को गांव निकाला का गुहार लगा रहे थे. परिवार पंचायत से बदमाश को गांव निकाला करने के लिए गुहार लगाता रहा, सभी दोषी को सजा दिए जाने के लिए आंसू बहाते रहे लेकिन उसकी एक ना सुनी गई.हर तरफ से हार जाने के बाद सोमवार को 13 वर्षीया पीड़िता महिला थाना पहुंचकर घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दोषी की गिरफ़्तारी की मांग की.

पटनाः बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके की एक गांव में बन्दूक की नोक पर एक अधेड़ व्यक्ति ने सातवीं क्लास की एक 13 साल की मासूम के साथ ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया दिये जाने का मामला सामने आया है.

बेशर्मी की हद तो तब हो गई जब भरी पंचायत में उसकी आबरू की कीमत तक तय कर दी गई. गांव की पंचायत ने इस मामले में दोषी के सामने मासूम की इज्ज़त की कीमत 41 हजार रुपए लगाई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के बाद जब पीड़िता के परिवारवालों ने पंचायत में न्याय की गुहार लगाई तो बदमाश हवसी ने छात्रा की आबरू की कीमत 41 हजार रुपया लगा दी. जिसे पीड़िता और उसके परिवार ने मानने से इंकार कर दिया.

वह सजा देकर न्याय की मांग कर रहे थे. पीड़िता के परिजन पंचायत से बदमाश को गांव निकाला का गुहार लगा रहे थे. पीड़िता का परिवार पंचायत से बदमाश को गांव निकाला करने के लिए गुहार लगाता रहा, सभी दोषी को सजा दिए जाने के लिए आंसू बहाते रहे लेकिन उसकी एक ना सुनी गई.

हर तरफ से हार जाने के बाद सोमवार को 13 वर्षीया पीड़िता महिला थाना पहुंचकर घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दोषी की गिरफ़्तारी की मांग की. पीड़ित के आरोप पर गांव के शादीशुदा बदमाश कलेंदर पासवान को आरोपित किया गया है.

पीड़िता के मुताबिक घटना 26 मई की रात की है, जब वह अपने घर में सो रही थी. परिवार के दूसरे लोग घर की छत पर थे. उसी दौरान आरोपी बदमाश दीवार फांद घर में दाखिल हो गया, फिर उसने बच्ची को कमरे में बन्दूक की नोक पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

बदमाश के जाने के बाद बच्ची ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. घटना के अगले दिन गांव में पंचायत बुलाई गई. जहां बदमाश ने छात्रा के आबरू की कीमत 41 हजार रुपया लगाई. जबकि किशोरी का परिवार छात्रा की शादी होने तक बदमाश के गांव निकाला की मांग कर रहे. जिसे आरोपी और उसके परिवार ने नहीं माना. पंचायत के कारण पीड़ित को केस कराने में देरी हुई. थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. महिला पुलिस की संरक्षण में पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए