लाइव न्यूज़ :

पटना में ओवरलोड बालू ट्रक पर फाइन करना महंगा, बाहुबली राजद विधायक रीतलाल यादव के गुर्गों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर इंस्पेक्टर को धमकाया, जानिए

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2022 16:54 IST

बिहारः पटना खनन विभाग के दफ्तर में संतोष कुमार नाम का एक व्यक्ति अपने 7-8 साथियों के साथ खनन कार्यालय में घुस आया। दफ्तर में घुसते ही उसने खनन इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को तलाशना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरीतलाल यादव का भाई बताकर अधिकारियों और कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी।ओवरलोड बालू से भरे ट्रक को जब्त किया और दानापुर थाने में लगवा दिया।पटना के सगुना मोड़ पर बीच सड़क पर गाड़ी से कुचल कर मार डालेंगे।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के खनन विभाग के अधिकारियों को ओवरलोड बालू के ट्रक पर फाइन करना महंगा पड़ गया। दरअसल, पटना के सगुना मोड़ पर अभियान चला रहे खनन विभाग के अधिकारियों ने कई ओवरलोड बालू से भरे ट्रक को जब्त किया और उसे दानापुर थाने में लगवा दिया।

इसके बाद पटना में बाहुबली राजद विधायक रीतलाल यादव के गुर्गों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर इंस्पेक्टर को धमकाया। रीतलाल यादव के गुर्गों ने इंस्पेक्टर को कहा कि तुम्हें पटना के सगुना मोड़ पर बीच सड़क पर गाड़ी से कुचल कर मार डालेंगे। वाकये के बाद सरकारी दफ्तर में दहशत का माहौल है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 

ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि क्या बिहार में एक बार फिर से जंगलराज की वापसी हो रही है? पटना खनन विभाग के दफ्तर में संतोष कुमार नाम का एक व्यक्ति अपने 7-8 साथियों के साथ खनन कार्यालय में घुस आया। दफ्तर में घुसते ही उसने खनन इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को तलाशना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ऑफिस में मौजूद नहीं थे।

कार्यालय में हेड क्लर्क अरुण कुमार मौजूद थे। गुर्गों ने अरूण कुमार को पकड़ा और फिर सरकारी दफ्तर में जमकर रंगदारी दिखायी। मौके पर मौजूद संतोष कुमार नाम के एक युवक ने खुद को दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव का भाई बताकर अधिकारियों और कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी।

धमकी देने वाला शख्स पालीगंज के उदयपुर गांव के अंकूरी का रहने वाला है। खनन विभाग के हेड क्लर्क अरूण कुमार ने बताया कि 7-8 लोगों के साथ दफ्तर में घुस आया संतोष कुमार खुद को दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव का भाई बता रहा था। संतोष कुमार बार-बार ये कह रहा था कि खनन इंस्पेक्टर की औकात कैसे हो गयी कि उसने मेरी गाड़ी पकड़ ली?

अरूण कुमार ने बताया कि संतोष नाम का व्यक्ति बार-बार रीतलाल यादव का नाम ले रहा था और इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को ऑफिस में बुलाने को कह रहा था। संतोष कह रहा था कि इंस्पेक्टर ने फाइन कैसे लगा दिया? उसे ऑफिस में बुलाओ, चार लाख का फाइऩ लगाया है, अब अपने पॉकेट से 8 लाख रुपया हमें देगा। घटना की सूचना विभाग के आलाधिकारियों को भी दी गयी है। लेकिन पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला