लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने राजधानी पटना में दिनदहाड़े लूट लिया 8 किलो सोना, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2022 21:12 IST

अपराधियों ने राजधानी पटना के  गर्दनीबाग थाना इलाके के अनिसाबाद गोलंबर के समीप आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी से 8 किलो सोना, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, लूट कर फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देफाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 8 किलो सोने की लूटलूटे गए सोने की कीमत 4 से 5 करोड़ के बीच बताई जा रही हैलुटेरों के पकड़ने के लिए पुलिस ने पटना के कई इलाकों में की छापेमारी

पटना: बिहार में लूट की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने राजधानी पटना के  गर्दनीबाग थाना इलाके के अनिसाबाद गोलंबर के समीप आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी से 8 किलो सोना, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, लूट कर फरार हो गए।

इस तरह से पटना में पुलिस की तमाम चौकसी की पोल खोलते हुए अपराधी आराम से गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में घुसे और हथियार के बल पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद आराम से फरार हो गए। हर बार की भांति इस बार भी पुलिस खानापूर्ति करने पहुंची। बताया जा रहा है कि 4 की संख्या में आए अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 8 किलो सोने की लूट की है। 

लूटे गए सोने की कीमत 4 से 5 करोड़ के बीच बताई जा रही है। पटना में करोड़ों की लूट की घटना से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के बारे में पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्‍लों ने बताया कि फाइनेंस कंपनी गोल्‍ड लोन देती है। लूटकांड मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पटना के कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि एक गार्ड के भरोसे गोल्ड लोन कंपनी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। गार्ड के पास आर्म्स भी नहीं था। दो अपराधी गोल्ड लोन लेने के नाम पर अंदर दाखिल हुए थे। उसके बाद फिर दो और अपराधी आ गए। एक बदमाश ने गार्ड की पिटाई कर दी और उसे अंदर ले गए। अंदर जाने के बाद चारों अपराधी मैनेजर सहित चार कर्मचारी और एक महिला ग्राहक को बंधक बना लिए और करीब 20 मिनट तक लूटपाट करते रहे। 

घटना करीब चार बजे की बताई जा रही है। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजधानी पटना गर्दनीबाग में आभूषण दुकान में लूट की घटना हुई है। दिनदहाडे लाखों के जेवरात लूटकर लुटेरे फरार हो गए। 5 की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर महालक्ष्मी ज्वेलर्स से कीमती आभूषण लूट लिए। अपराधियों ने जिस वक्त दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया, उस वक्‍त दुकान मालिक वहां अकेले थे। 

गर्दनीबाग पुलिस कॉलोनी की यह घटना बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दरअसल, आभूषण कारोबारी इन दिनों अपराधियों के निशाने पर है। कल यानि गुरुवार को वैशाली के महुआ बाजार के पातेपुर रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में भीषण लूटपाट हुई थी। जहां हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दो करोड़ से अधिक मूल्य के गहने लूटकर फरार हो गए थे।

टॅग्स :बिहारपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए