लाइव न्यूज़ :

बिहार के नवादा में दर्दनाक घटना, दहेज दानवों ने विवाहिता के हांथ- पैर बांधकर जिंदा जलाया, मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2022 16:12 IST

बिहार के नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र के महारथ काशीचक गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जला दिया. महिला की शादी 2019 में हुई थी. इसके बाद से दहेज के लिए लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महारथ काशीचक गांव की घटना।दहेज दानवों ने महिला को जिंदा जलाया, फिर मायके वालों को फोन कर कुकर फटने की बात बताई।अस्पताल पहुंचाकर ससुराल वाले हुए फरार, महिला के एक साल के बच्चे को भी साथ ले गए।

पटना: बिहार के नवादा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महारथ काशीचक गांव दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक महिला को जिंदा जला दिया. घटना शुक्रवार की रात की है. दहेज दानवों ने हृदयविदारक घटना को अंजाम देने से पहले महिला का हाथ पैर बांध दिये और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया.

बताया जाता है कि महिला की चीख पुकार पडोसियों तक नहीं पहुंचे इसके लिए महिला के मुंह में कपड़ा डाल दिया. शनिवार सुबह आरोपियों ने बुरी तरह से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान कोमल के रूप में की गई है. 

ससुराल वालों ने कुकर फटने की बात कही

घटना को अंजाम देने के बार ससुराल वालों ने मृतका के मायके फोन कर जानकारी दी कि कुकर फटने के कारण कोमल जल गई है. आनन-फानन में मायके वाले अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद सभी ससुरालवाले मृतका के एक साल के बच्चे को लेकर फरार हो गए. 

मृतका कोमल लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा बंसीपुर गांव की रहने वाली थी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है. फिलहाल ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं.

मृतका के भाई राहुल ने पुलिस को बताया है कि साल 2019 में बडे ही धूमधाम से कोमल की शादी कृष्णा कुमार से की हुई थी. ससुरालवालों की मांग के अनुसार दहेज भी दिया गया था. इसके बावजूद कोमल पर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाता था. 

स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे ससुराल वाले

मृतका के भाई ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो बहनोई ने स्कॉर्पियो की मांग की थी. मना करने पर उसकी बहन के साथ मारपीट की गई. मृतका का ससुर समस्तीपुर में दारोगा के पद पर कार्यरत है. इसका धौंस दिखाकर ससुरालवालों द्वारा अक्सर दहेज की मांग की जाती थी. 

मृतका के भाई ने बताया कि उसे घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली. पड़ोसियों के मुताबिक कोलम के हाथ और पैर रस्सी से बांधे हुए था. मुंह में रुमाल ठूंस दिया गया था, ताकि उसकी चीख और पुकार किसी को सुनाई न दे. इसके बाद पूरी कहानी को कुकर फटने से जोड़ दिया गया. मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए कोमल की हत्या करने का आरोप लगाया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा