लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला प्रोफेसर ने एक शख्स पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप, FIR हुई दर्ज, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2021 14:48 IST

मुजफ्फरपुर में महिला प्रोफेसर ने एक शख्स पर उसका अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर की महिला प्रोफेसर ने शहर के मिठनपुरा थाने में दर्ज कराई एफआईआरपटना फुलवारी के सैयद बाबर इमाम पर महिला प्रोफेसर ने लगाया है ब्लैकमेल करने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला, वाराणसी की रहने वाली है महिला

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. शहर के एक कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला प्रोफेसर ने अपने प्रेमी के ऊपर अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. 

महिला ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें पटना फुलवारी के सैयद बाबर इमाम को आरोपित किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले को दर्ज कर जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पीड़ित महिला प्रोफेसर यूपी के वाराणसी की रहने वाली बताई जा रही है, जिसका एक बच्चा भी है. महिला का कहना है कि साल 2012 में मुंबई के एक कारोबारी से उनकी शादी हुई थी. ससुरालवालों के रवैये से वह डिप्रेशन में चली गई थीं. 

इस बीच जब वह गर्भवती हो गई तो अपने पिता के साथ वाराणसी चली आई. इसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया. पीड़िता का कहना है कि जब वह वाराणसी चली आई थीं तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढाई शुरू की. 

बीएचयू में पढने के दौरान ही उनकी मुलाकात एक युवक से हुई. जिसे वह अपना दिल दे बैठीं. उस शख्स ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला की आपत्तिजनक तस्वीर खींची और वीडियो बना लिया. साथ ही उसने इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. 

पीडिता का कहना है कि आरोपित अब ब्लैकमेल करते हुए शादी करने का दबाव दे रहा है. शादी नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. इससे वह डरी हुई है. इधर, थानाध्यक्ष मणि भूषण ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. पुलिस छानबीन कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...