लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराबः मुजफ्फरपुर में छह की मौत, कई लोगों की स्थिति गंभीर, अबतक 10 अरेस्ट, जमकर हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2021 20:49 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 15 दिनों में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है.एसएसपी जयंतकांत ने खुद इस मामले में नेतृत्व करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया है.

Open in App
ठळक मुद्दे15 दिनों के अंदर तीसरी बार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है. मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया.पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही है.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब शराब पीने से अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. छठे व्यक्ति ने इलाज के दौरान आज एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा. वहीं मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

 

हालांकि पुलिस हंगामे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची है और पुलिस को देखने के बाद आक्रोशित परिजनों के तेवर नरम पड़ गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार जहरीली शराब कांड मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही है.

वहीं अहियापुर पुलिस ने तीन महिला शराब कारोबारी समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा जा रहा है. जबकि सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने 55 लीटर चुल्हाई शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद इन्हें भी जेल भेजा जाएगा. यहां बता दें कि मंगलवार की देर रात तक मुजफ्फरपुर के काठी में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई थी.

15 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए जहरीली शराब बांटने का आरोप कुछ लोगों पर लगा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुखिया प्रत्याशी नीरज कुमार के साथ-साथ अनिल ठाकुर और नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है. उल्लेखनीय है कि बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान बडे़ पैमाने पर अवैध तरीके से शराब की खेप लाये जाने की बात सामने आई थी.

शराब के जरिए मतदाताओं को लुभाने का खेल चलने की भी बात साअम्ने आ रही है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत ने खुद इस मामले में नेतृत्व करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया है. मुजफ्फरपुर जिले में 15 दिनों के अंदर तीसरी बार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है. इस तरह से मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 15 दिनों में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए