लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना, वीडियो बनाकर किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2021 14:07 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में गैंगरेप की एक घटना सामने आई है. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की घटनाइंटरमीडिएट की छात्रा है युवती, शौच के लिए घर से निकलने के बाद आरोपियों ने किया था अगवारेप की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले को रफा-दफा कराने की भी कोशिश की थी

पटना:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव मे इंटरमीडिएट की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मनचलों ने इस दौरान छात्रा का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगे. 

यही नहीं, पीडिता ने जब उनकी बात मानने से इनकार कर दिया तब युवकों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसकी सूचना परिजनों को हुई तब एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. 

इस मामले में दुष्कर्म का आरोप जिले के बेला थाना क्षेत्र के धीरन छपरा गांव के ज्योति कुमार और जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के बेदौलिया गांव निवासी सूरज कुमार पर लगाया गया है.

वीडियो सामने आने के बाद आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना बीते 7 अप्रैल की है. जहां शौच के लिए घर से निकली छात्रा को आरोपी ज्योति और सूरज ने अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया. 

साथ ही आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद बेहोशी की हालत में घर के समीप छोडकर भाग निकले. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने मामले को रफा-दफा करने लिए पंचायत की. 

पंचायत में लिए गए फैसले में युवक से जुर्माना के तौर पर दो लाख रुपये देने और वीडियो को डिलिट करने की बात कही गई. आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तब एक जनप्रतिनिधि ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. मुशहरी थाना ने कांड के अग्रतर करवाई के लिए महिला थाने को इस केस की जिम्मेवारी सौंपी है. 

इसके बाद महिला थाना की पुलिस ने कांड के अनुसंधान के लिए पीडिता के बयान और उसकी मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टॅग्स :गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया