लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में कूरियर कंपनी के दफ्तर से लूटे 14 लाख रुपए, विरोध करने पर कर्मियों के साथ मारपीट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2021 20:56 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है.

Open in App
ठळक मुद्देसुनसान रास्ते का फायदा उठाकर अपराधी आराम से फरार हो गए.मामले में मैनेजर पुष्पेंद्र कुमार ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है.रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी.

पटनाः बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्या, लूट जैसी घटनाएं यहां अब आम हो गईं हैं.

इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने से कुछ दूरी पर मौजूद कूरियर कार्यालय में अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. देर रात तक कूरियर कंपनी के कर्मचारी कार्यालय में काम कर रहे थे. इसी बीच वहां हथियारबंद अपराधी पहुंच गए और उन्होंने 14 लाख रुपए लूट लिए. इसके बाद सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर अपराधी आराम से फरार हो गए.

इस दौरान विरोध करने पर कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई. इस मामले में प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार ने आज प्राथमिकी दर्ज कराई है. जबकि घटना मंगलवार की रात करीब साढे दस बजे की बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. रात 10 बजे तक निजी कूरियर कंपनी में काम चल रहा था.

कूरियर कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि कार्यालय खोलकर पैसों की गिनती की जा रही थी. इसी दौरान 4 हथियारबंद अपराधियों ने 14 लाख की लूट को अंजाम दिया. इसी दौरान उन्होनें सुनसान रास्ते का भी फायदा उठाया और वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए. बताया गया कि कोरोना गाइड लाइन के तहत शाम सात बजे दफ्तर बंद कर देना था.

मगर कूरियर कंपनी के कर्मी शटर खोलकर काम कर रहे थे. इसी क्रम में बाइक सवार चार अपराधी वहां पहुंचे. हथियार से लैस नकाबपोश अपराधियों ने कर्मियों को कब्जे में ले लिया. कैश का मिलान कर रहे कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. आश्चर्य की बात तो यह है कि कंपनी के कर्मी को थाने का मोबाइल नंबर भी नहीं था. जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई.

तब करीब आधे घंटे बाद अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस का कहना है कि कर्मियों की लापरवाही से घटना हुई है. सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के बाद भी रात दस बजे के बाद दफ्तर खोलकर कैश का कर्मी मिलान कर रहे थे. इसी वक्त अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया.

नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि एक निजी कूरियर कंपनी के ऑफिस में कुछ हथियारबंद अपराधियों ने 14 लाख की लूट को अंजाम दिया है. मामले की जांच की जा रही है. ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. यहां बता दें कि अहियापुर इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. लूटपाट व छिनतई अहियापुर इलाके में हर दिन घट रही है. बावजूद पुलिस की तरफ से सक्रियता नहीं बरती जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट