लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप, बेहोश और अर्धनग्न अवस्था में खेत में मिली पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2019 14:03 IST

शिकायत के बाद पुलिस ने एक कुन्दन मान के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का इलाज पुलिस की देखरेख में चल रहा है. पीड़िता के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं.

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया है. इसमें तीन युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है. कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. पीडिता बेहोश और अर्धनग्न अवस्था में खेत में मिली है. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल, पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला करजा थाना इलाका स्थित एक गांव का है. कहा जा रहा है कि बीती रात गांव में एक शादी थी. पीड़िता शादी समारोह से लौट कर अपनी मां के साथ सो गई. इसके बाद सुबह अंधेरे में पीड़िता मां के साथ शौच करने गांव के बाहर खेत में गई थी. शौच करने के लिए बेटी मां से थोड़ी दूर चली गई. तभी पहले से घात लगाए तीन लड़कों नें उसे पकड़ लिया और हाथ पैर बांध दिए. इतना ही नहीं महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई न दे इसके लिए उन लोगों ने उसकी मुंह को बांध दिया. यही नहीं आंख, हाथ और पैर को भी बांध दिया. इसके बाद युवकों ने गैंगरेप की इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. 

सूत्रों के मुताबिक, हाथ पैर बांधने के बाद तीनों आरोपियों ने बारी- बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. जब वह बेहोश हो गई तो सभी छोड़कर भाग गए. काफी देर के बाद होश में आने पर पीड़िता खुद से चलकर घर पहुंची. इसके बाद उसने सारी बातें बताई. पीडिता की हालत को देखते हुए उसे आनन- फानन में मडव़न पीएचसी लाया गया, जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है. 

वहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने एक कुन्दन मान के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का इलाज पुलिस की देखरेख में चल रहा है. पीड़िता के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं. वहीं, एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुरगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला