लाइव न्यूज़ :

बिहार: पति ने पहले पत्नी का गला घोंट उतारा मौत के घाट फिर खुद झूल गया पंखे से, दोनों की मौत से मचा कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2022 21:17 IST

बिहार में मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को मारने और फिर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र की घटना, पति ने अपने ससुराल में की आत्महत्या।आत्महत्य से पहले पति ने रात में पत्नी की मफलर से गला घोंटकर हत्या की।दोनों की शादी 10 महीने पहले हुई थी, हालांकि सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों के बीच नोंकझोंक होती रहती थी।

पटना: बिहार में मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र स्थित औडाबगीचा में पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और कुछ देर बाद स्वयं भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों की मौत के बाद घर पर मातमी चित्कार गूंज उठा और मोहल्ले में सनसनी फैल गई. 

परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई, जब रोशनदान से बच्चे को कमरे के अंदर भेजा गया, तब जाकर कमरे का दरवाजा खुला. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही धरहरा पुलिस मौके पर जा पहुंची. मौका-ए-वारदात पर पत्नी का शव बेड पर पडा हुआ मिला, उसके गले में लपेटा हुआ मफलर मिला, जो इस बात की तस्दीक कर रहा था कि पति ने उसकी हत्या कर दी है. 

पुलिस का भी यही मानना है कि इसी मफलर से ही शिवानी कुमारी का गला घोटा गया है. परिजनों ने बताया कि पति गंगा कुमार गुरुवार की देर शाम अपने ससुराल पहुंचा था और रात में खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में चले गये. सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ. 

आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो एक बच्चे को रोशनदान के रास्ते कमरे के अंदर भेजा गया और बच्चे ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गये. 

10 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

मृतका शिवानी की मां निर्मला देवी ने बताया कि शिवानी की शादी गोड्डा जिले के पत्थरगामा निवासी गंगा कुमार के साथ 10 महीने पहले बड़े ही धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था. पति गंगा कुमार को नशे की बुरी लत थी और वह जूआ भी खेलता था. इसका शिवानी विरोध करती थी. इसे लेकर दोनों के बीचें हमेशा बहस होती रहती थी. 

वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरुवार की रात भी पति पत्नी के बीच नोकझोंक हुई होगी. इसके बाद गंगा ने यह कदम उठाया. पुलिस दोनों सबको पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. धरहरा पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला