लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में अब तक की सबसे बड़ी डकैती, अपराधियों ने दुकान से दिनदहाड़े लूट लिए 4 करोड़ से ज्यादा के गहने

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2019 19:50 IST

बताया जा रहा है कि डकैती की यह वारदात पटना की अब तक की सबसे बड़ी है. इस वारदात के बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है और सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घटना राजीव नगर थाना इलाके में हुई है. यहां दीघा-आशियाना इलाके में स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में 10 से 12 की संख्या में अपराधी घुस आए और घटना को अंजाम दिया.

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े एक आभूषण दुकान से करोड़ों रुपये के आभूषण लूट लिये. 10 से 12 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर 4 करोड़ के आभूषण की लूट की. हालांकि, बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने यह दावा किया था कि बिहार में अब भागते अपराधी होंगे और पीछे उसके पुलिस होगी. 

लेकिन डीजीपी के दावे की पोल खोलते हुए राजधानी पटना में ही बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दे दिया है.

बताया जा रहा है कि डकैती की यह वारदात पटना की अब तक की सबसे बड़ी है. इस वारदात के बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है और सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घटना राजीव नगर थाना इलाके में हुई है. यहां दीघा-आशियाना इलाके में स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में 10 से 12 की संख्या में अपराधी घुस आए और घटना को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि ज्वैलरी दुकान पर 10 से 12 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान के सभी कर्मचारी को पहले डराया और उसके बाद एक-एक कर शोकेस और लॉकर में रखे करोड़ों रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गरिमा मलिक दल बल के साथ मौके पर पहुंची. ज्वैलरी दुकान में लगाए गए सीसीटीवी की जांच की जा रही है. पुलिस इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाना चाह रही है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि एक तरफ डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बिहार के हर जिलों में घूम-घूम कर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने की बातें करते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर राजधानी पटना में ही अपराधी लगातार अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?