लाइव न्यूज़ :

बिहार: समस्तीपुर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना, हिंसक भीड़ ने पीट-पीट कर शख्स को उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2022 19:22 IST

बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर थानाक्षेत्र में स्थित चकहबीब गांव में हिंसक भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर के विभूतिपुर थाना इलाके स्थित चकहबीब गांव में हुई मॉब लिंचिंग की घटना हिंसक भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक शख्स को पीट-पीट कर मार डालामृतक पर फरार दो साथियों के साथ पशु चोरी का आरोप था

पटना:बिहार के समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां विभूतिपुर थाना इलाके में चकहबीब गांव में हिंसक भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतक पर कथित तौर से बैल चोरी का आरोप लगाया गया था।

इस घटना में मृतक के दो और साथी शामिल थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई वरना भीड़ उन्हें भी मौत के घाट उतार देती। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई है। घटना के बाद गांव से बड़ी संख्या में लोग फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात्रि में चोर चकहबीब से दो बैलों की चोरी करके भाग रहे थे। इस दौरान गृहस्वामी और आसपास के लोगों को चोरों की भनक लग गई। उसके बाद गृहस्वामी ने अन्य ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी करके तीन में से एक चोर को पकड़ लिया, वहीं दो चोर भागने में सफल रहे।

ग्रामीणों ने पकड़े गये युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया। बाइक और मोबाइल मृतक पशु चोर की बताई जा रही है। मरने वाले चोर की सुबह तक पहचान नहीं हो पाई है। पिटाई के दौरान फरार तो लोगों की तलाश की जा रही है।

वहीं, सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के समीप से एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। मृतक के स्वजनों को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगसमस्तीपुरबिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट