लाइव न्यूज़ :

बिहार में बहाल 2912 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी?, अब तक 1707 पर FIR, कई दिनों से सरकारी नौकरी का उठा रहे लाभ

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2025 16:26 IST

जांच प्रक्रिया पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2006 से 2015 के बीच नियुक्त नियोजित शिक्षकों की डिग्रियों को लेकर की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 6 लाख 46 हजार 796 शिक्षकों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है।विभाग के अनुसार, 30 नवंबर 2025 तक दर्ज 1,707 प्राथमिकी में कुल 2,912 शिक्षकों को अभियुक्त बनाया गया है।वर्ष 2025 में ही अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में 126 नई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।

पटनाः बिहार में फर्जी शिक्षकों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो लगातार शिक्षकों पर नजरे बनाए हुए है और फर्जी दस्तावेजों का खुलासा भी हो रहा है। इसी कड़ी में निगरानी की जांच में सामने आया है कि बिहार में बहाल 2912 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी हैं। ये शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे इतने दिनों से सरकारी नौकरी का लाभ उठा रहे थे। इस मामले में निरगानी ने अब तक 1707 प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। फर्जी शिक्षकों पर कानूनी कार्रवाई जारी है। निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 6 लाख 46 हजार 796 शिक्षकों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है।

यह जांच प्रक्रिया पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2006 से 2015 के बीच नियुक्त नियोजित शिक्षकों की डिग्रियों को लेकर की जा रही है। जांच के दायरे में लाखों शिक्षक शामिल हैं, जिनके प्रमाण पत्रों की सत्यता परखी जा रही है। निगरानी विभाग के अनुसार, 30 नवंबर 2025 तक दर्ज 1,707 प्राथमिकी में कुल 2,912 शिक्षकों को अभियुक्त बनाया गया है।

कई मामलों में एक ही प्राथमिकी में एक से अधिक शिक्षकों को नामजद किया गया है। वर्ष 2025 में ही अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में 126 नई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि विभाग हर महीने जांच की प्रगति की समीक्षा कर रहा है ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो।

उन्होंने बताया कि 2025 में कार्रवाई में तेजी आई है। इस वर्ष मार्च में सबसे अधिक 21 मामले दर्ज हुए, जबकि जनवरी में 16 और नवंबर में 15 प्राथमिकी दर्ज की गईं। जांच के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। विश्वविद्यालयों और बोर्डों से सत्यापन के क्रम में फर्जीवाड़े के बड़े रैकेट का भी खुलासा हुआ है।

निगरानी विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। साथ ही उनसे वेतन भी वसूला जाएगा। निगरानी की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनाबिहारबिहार लोक सेवा आयोगBiharBPSC Bihar Civil Services
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए