लाइव न्यूज़ :

बिहार: मधुबनी में RTI कार्यकर्ता का जला हुआ शव बरामद, चार दिन पहले हुआ था अपहरण, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2021 08:05 IST

अविनाश झा पिछले दो साल से गैरकानूनी तरीके से चल रहे कई हेल्थ केयर क्लीनिक के खिलाफ अभियान भी चला रहा था।

Open in App

पटना: बिहार के मधुबनी जिले में एक गांव के बाहर से आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार बुद्धि नाथ झा उर्फ अविनाश झा (23) का शव मिला है। उरैन और पाली गांव के बीच बेनीपट्टी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात मिला शव जली हुई हालत में था। अविनाश का अपहरण कम से कम चार लोगों द्वारा 9 नवंबर को उनके लोहिया चौक में स्थित घर के पास बाजार से किया गया था।

शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने उसे परिवार वालों को सौंप दिया। इसके बाद अविनाश के भाई ने चंद्र शेखर ने एक एफआईआर दर्ज कराई है और आशंका जताई है कि उसकी हत्या गैरकानूनी तरीके से चल रहे हेल्थ केयर क्लीनिक के मालिकों ने कराई है। अविनाश ने दरअसल इन गैरकानूनी तरीके से चल रहे अस्पतालों को लेकर कई रिपोर्ट किए थे।

मर्डर में लव एंगल भी, रस्सी से गला घोंट कर हत्या

पुलिस की शुरुआती जांच में अविनाश के मर्डर में लव अफेयर की भी बात सामने आ रही है। मधुबनी के एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अविनाश की गर्दन को नारियल की रस्सी से दबाया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। परिवारवालों ने अंगुल में एक अंगूठी, पैर में तिल और लाल शर्ट के आधार पर अविनाश के शव की पहचान की। अविनाश शर्ट पहनकर 9 नवंबर को घर से बाहर निकला था।

ये बात भी सामने आई है कि अविनाश पिछले दो साल से गैरकानूनी तरीके से चल रहे कई हेल्थ केयर क्लीनिक के खिलाफ अभियान भी चला रहा था। अविनाश ने इस संबंध में कई आरटीआई भी फाइल किए थे और सोशल मीडिया पर भी लगातार गैरकानूनी क्लीनिक, अस्पतालों आदि के खिलाफ लिखता रहा था।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए