लाइव न्यूज़ :

बिहार के मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने बैंक में की लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2022 20:36 IST

बिहार के मधेपुरा में 6 हथियारबंद बदमाश 2-2 की संख्या में तीन अपाचे बाइक से बैंक में पहुंचे और लूट को अंजाम दिया

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट को अंजाम दिया हथियारबंद बदमाशों ने चेहरों को मास्क और मफलर से ढंका था

बिहार में बेखौफ अपराधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को दिनदहाड़े चुनौती दे रहे हैं। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर बदमाश बिहार पुलिस की नाक में दम किये हुए हैं। अपराध के ताजी घटना की सूचना मधेपुरा से आ रही है। जहां अपराधियों ने सदर अनुमंडल के कुमार खंड थाना क्षेत्र में बैंक लूट को अंजाम दिया है। 

जानकारी के मुताबिक 6 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े मुख्य बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में असलहों के बल पर महज 5 मिनट में 9 लाख 25 हजार 741 रुपये लूट लिये। घटना के बाद से बैंक में काम करने वाले सभी कर्मचारी दहशत में हैं। लूट की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और घटना की जांच में जुटी हुई है।

खबरों के मुताबिक लूटेरों ने इस वारदात को दिन में करीब 11.30 बजे अंजाम दिया। 6 हथियारबंद बदमाश 2-2 की संख्या में तीन अपाचे बाइक से बैंक पहुंचे थे और इस लूट को अंजाम दिये। 

घटना के समय बैंक में मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने बैंक परिसर में बैठे एक वृद्ध ग्राहक और कैश काउंटर पर बैठे बैंक के सहायक प्रबंधक चंदन कुमार ठाकुर पर पिस्टल तान दी। उसके बाद अपराधियों ने बैंक का सेफ खुलवाकर उसमें पड़े हुए 8 लाख 81 हजार 741 रुपए लूट लिए। इसके बाद उन्होंने सहायक प्रबंधक चंदन कुमार ठाकुर से मोबाइल और  बैग लेकर कैश काउंटर पर रखे 44 हजार रुपये लूट लिए। 

इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस का गश्ती दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस अपराधियों की सुरगा के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है लेकिन अभी तक उसके कोई सफलता नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश लूटे हुए रुपयों को एक बैग में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया कि हथियारबंद अपराधी उन्हें लूट के दौरान लगातार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। 

चंदन ठाकुर ने बताया कि हथियारबंद सभी 6 बदमाशों ने मफलर और मास्क से अपने चेहरा को ढंका हुआ था। कुमार खंड थाने के प्रभारी प्रमोद प्रसाद दल-बल के साथ फरार अपराधियों की तलाश कर रहे हैं।  

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीबिहारBihar Policeमधेपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए