लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रेमी ट्रक ड्राइवर ने प्रेमिका और उसकी 7 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, पुलिस जांच में खुली हत्या की गुत्थी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2025 18:16 IST

बताया जाता है कि पहले दिन शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के लिए यह किसी पहेली से कम नहीं था। लेकिन घटनास्थल पर मिला एक सिम कार्ड ही वह सुराग बना जिसने पूरी गुत्थी सुलझा दी।

Open in App

पटना: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी प्रेमिका और उसकी बेटी को साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के 5 दिन बाद इस केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। दरअसल, 12 अगस्त की सुबह जिले की बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव के एक बगीचे से दो शव बरामद हुए। 35 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्ची का शव पेड़ से लटकता मिला। दृश्य इतना भयावह था कि गांव में सनसनी फैल गई। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती थी ये शव किसका है?

बताया जाता है कि पहले दिन शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के लिए यह किसी पहेली से कम नहीं था। लेकिन घटनास्थल पर मिला एक सिम कार्ड ही वह सुराग बना जिसने पूरी गुत्थी सुलझा दी। एसपी अमित रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुपरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई। जांच टीम ने घटनास्थल से मिले सिम कार्ड का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगाला। वहीं से पुलिस ने वैशाली ज़िले के समस्तीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक निवासी संजीत कुमार तक पहुंच बनाई। संदेह के आधार पर पकड़े गए संजीत से जब कड़ी पूछताछ हुई तो उसने अपराध कबूल लिया। 

जांच में खुलासा हुआ कि महिला का नाम कविता देवी था। वह वैशाली ज़िले के श्यामपुर एराजी गांव की रहने वाली थी और शादीशुदा थी। उसके पति का नाम मुकेश कुमार है। कविता देवी और संजीत कुमार के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या के पीछे की पूरी कहानी बता दी। 

थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि ट्रक ड्राइवर संजीत ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि पांच साल से उसका कविता देवी से अवैध संबंध था। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वो और उसकी प्रेमिका कविता दोनों अक्सर होटल में मिलते थे। लेकिन उसकी (संजीत) पत्नी को इस अवैध संबंध की भनक लग चुकी थी, आए दिन पति-पत्नी में इसे लेकर झगड़ा होता था। जिसके कारण अब कविता को रास्ते से हटाने की साजिश उसने रची। 

ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि हत्या के एक दिन पहले 11 अगस्त को उसने कविता और उसकी बेटी को सीतामढ़ी घूमने के बहाने बुलाया। बाजपट्टी टज्ञवर चौंक पहुंचने के बाद उसने रास्ते में ही उन्हें समोसा खिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। उसके बाद पटदौरा के दक्षिणबाड़ी गाछी दोनों को लेकर गए. संजीत ने बताया कि रात में ही उसने पहले शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद कविता की ही साड़ी से पहले कविता को और उसके बाद उसी साड़ी से उसकी बेटी बिंदु को पेड़ से लटका कर मार डाला।

टॅग्स :बिहारक्राइमसीतामढ़ी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला