लाइव न्यूज़ :

बिहार के इस शहर में ट्रक से जब्त की गई भारी मात्रा में शराब, 4 लोग गिरफ्तार

By IANS | Updated: January 13, 2018 16:27 IST

कंटेनर की तलाशी के दौरान उसमें बने गुप्त बॉक्स से पुलिस ने 196 शराब की पेटियों से करीब 1708 लीटर शराब जब्त की।

Open in App

बिहार के पूर्णिया जिले में डगरूआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक कंटेनर (बड़े ट्रक) से पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, "पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया शराब की बड़ी खेप लेकर पूर्णिया जिले में दाखिल होने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर बायसी पुलिस उपाधीक्षक सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।"

इसी क्रम में बरसौनी के टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर की तलाशी के दौरान उसमें बने गुप्त बॉक्स से पुलिस ने 196 शराब की पेटियों से करीब 1708 लीटर शराब जब्त की। बरामद शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी गई है। 

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया, "इस मामले में ट्रक में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रईस खान (ग्वालियर, मध्य प्रदेश ), अरविंद कुमार पांडेय (रिवा, मध्य प्रदेश), मोहम्मद साहुन (पुनहाना, हरियाणा) तथा संजीव कुमार (मधुबनी, बिहार) के रूप में की गई है। 

उन्होंने बताया कि ट्रक में फर्नीचर लदा हुआ था और गुप्त बॉक्स बनाकर शराब की पेटियां रखी गई थीं। पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उक्त शराब पंजाब से पश्चिम बंगाल के दालकोला होते हुए मधुबनी पहुंचाई जा रही थी। तिवारी ने कहा कि ये अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप पकड़ी गई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है। 

टॅग्स :बिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला