लाइव न्यूज़ :

बिहारः लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप के घर से लाखों रुपये की चोरी, आईफोन और तीन बैग चुराया, नौकर पर जताया शक, प्राथमिकी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2022 14:41 IST

राजद नेता तेजप्रताप यादव ने बताया है कि किदवईपुरी के पीएनटी कॉलोनी निवासी चंदन कुमार पिता वीरेंद्र प्रताप ने मेरा आईफोन और तीन बैग की चोरी की है.

Open in App
ठळक मुद्देचंदन ने मेरी गाड़ी बीआर-01 सीएच-9999 केए को भी बुरी तरह नुकसान किया.10 सर्कुलर रोड में आकर भी गाली गलौज की है.लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस मुख्यालय से अलग से शिकायत की है.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे विधायक तेज प्रताप यादव के घर से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. तेजप्रताप ने सचिवालय थाने में इसकी जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्हें अपने घर में काम करने वाले नौकर चंदन पर चोरी का शक है.

चोरी की वारदात 27 मई को हुई थी. तेजप्रताप की शिकायत के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है, दरसअल, तेजप्रताप अपने 2 एम स्ट्रेंड रोड से राबड़ी आवास शिफ्ट हो गए हैं, जिसके बाद आवास पर चंदन कुमार रह रहा था और इसी दौरान उनकी गैरहाजिरी में चंदन ने 27 मई को ही लाखों रूपये का समान लेकर फरार हो गया है.

उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके 2 एम स्ट्रेंड रोड स्थित सरकारी आवास से चंदन ने उनका आईफोन और तीन बैग चुरा लिया है. उन्होंने कहा कि चंदन ने घर में खड़ी उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान भी पहुंचाया है. तेजप्रताप ने अपने आवास के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस मुख्यालय से अलग से शिकायत की है.

इस मामले में पुलिस ने बताया कि उनका नौकर चंदन कुमार लंबे समय से काम कर रहा था. पिछले दिनों जब वह अपने इस आवास से मां राबड़ी देवी के घर में शिफ्ट हुए तो उन्होंने घर की देखरेख की जिम्मेदारी चंदन को सौंप दी थी. बताया गया कि इसी दौरान बीते 27 मई को वह घर के कीमती सामान और कैश लेकर फरार हो गया.

अपनी शिकायत में तेजप्रताप ने बताया है कि किदवईपुरी के पीएनटी कॉलोनी निवासी चंदन कुमार पिता वीरेंद्र प्रताप ने मेरा आईफोन और तीन बैग की चोरी की है. उन्होंने बताया कि इसके साथ चंदन ने मेरी गाड़ी बीआर-01 सीएच-9999 केए को भी बुरी तरह नुकसान किया. इसके साथ ही 10 सर्कुलर रोड में आकर भी गाली गलौज की है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा