लाइव न्यूज़ :

लखीसराय में तीन दुष्कर्मियों ने नाबालिग को 17 घंटे तक बंधक बना किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस की गिरफ्त से बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2021 21:51 IST

बिहार के लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव में यह मामला हुआ. दुष्‍कर्म करने वाले एक नहीं तीन थे. युवती अपनी इज्‍जत की भीख मांगती रही

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग ने इस मामले में महिला थाना में घटना को अंजाम देने वाले युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. तीनों दरिंदे फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.सुबह शौच के लिए खेत में(बहियार) गई 15 वर्षीया किशोरी को एक घर में बंधक बनाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म की किया.

पटनाः बिहार के लखीसराय जिले में तीन दिन पूर्व दो मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

दुष्‍कर्म करने वाले एक नहीं तीन थे. युवती अपनी इज्‍जत की भीख मांगती रही और तीनों दरिंदों से बारी-बारी से उसके साथ दुष्‍कर्म किया. नाबालिग ने इस मामले में महिला थाना में घटना को अंजाम देने वाले युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. तीनों दरिंदे फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल सुबह शौच के लिए खेत में(बहियार) गई 15 वर्षीया किशोरी को एक घर में बंधक बनाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म की किया. पीड़िता ने बताया कि वह शौच के लिए बुधवार की सुबह खेत जा रही थी. इसी बीच गांव में एक बोरिंग के पास मौजूद तीन युवकों ने जबरन उसे पकड़ लिया.

तीनों उसे घसीटते हुए माहो सिंह के घर पर लेकर चले गए. वहां उसे बंधक बना लिया और तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीडिता ने युवक की पहचान रामजी सिंह के पुत्र नीतीश सिंह, सिया सिंह के पुत्र चंदन सिंह, स्व बदन सिंह के पुत्र रामानुज सिंह के रूप में की है. तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं.

पीडिता ने बताया है कि उसे दिनभर उसी घर में कैद रखा गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. सुबह पांच बजे वे लोग ले गए और रात दस बजे छोडा. करीब 17 घंटे पीडिता दरिंदों के बीच रही. इतना ही नहीं छोडते समय यह धमकी भी दी गई कि यदि इसके बारे में कहीं भी जानकारी दोगी तो जान से मार डालेंगे.

उसके परिवार के सदस्यों की भी हत्या कर देने की धमकी दी. महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि लड़की के बयान पर केस दर्ज किया गया है. घटना की जांच की जा रही है और दोषियों को शीघ्र पकड लिया जाएगा. नाबालिग का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए