लाइव न्यूज़ :

बिहार: मटन ना खिलाने पर गांव वालों ने रोकी बेटी की शादी, दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों को जमकर पीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2019 20:58 IST

इस घटना में एक दर्जन से अधिक बाराती जख्मी हो गए. स्थिति यह हुई कि परिजन किसी तरह दूल्हा व दुल्हन को लेकर वहां से शरण लेने थाना पहुंच गए. इस संबंध में दुल्हन की मां के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीण पूरण देवी की 19 वर्षीया बेटी रधिका कुमारी की शादी डंडखोरा प्रखंड के बिजौली गांव के संजय राय के पुत्र प्रमोद कुमार राय के साथ होनी थी.दूल्हा-दुल्हन सहित परिजन की रात थाना परिसर में बीती.

बिहार के कटिहार जिले के बरझल्ला गांव में एक बेटी की शादी पर मटन का ग्रहण ऐसा लगा कि कुछ ग्रामीण युवकों ने घर वालों द्वारा मांस-मछली नहीं खिलाने पर ना केवल बेटी की शादी रोक दी, बल्कि दूल्हा-दुल्हन व बारातियों को भी जमकर पीटा. ग्रामीणों ने दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों की जमकर धुलाई कर दी गई. मारपीट करने वाले लड़की के गांव वाले ही थे. वजह सिर्फ ये की शादी की पार्टी में मांस-मछली, थाली से नदारद थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हालात इस कदर बिगडे़ कि दूल्हा-दुल्हन मंडप पर सात फेरे भी नहीं ले सके और भागकर थाने पहुंचे. इसके बाद परिजन दोनों को लेकर थाना में शरण लेने को विवश हुए. इधर बारात में आये लोग भी किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई. शादी के उत्सव में रंगा घर रणक्षेत्र बन गया. 

बताया जाता है कि ग्रामीण पूरण देवी की 19 वर्षीया बेटी रधिका कुमारी की शादी डंडखोरा प्रखंड के बिजौली गांव के संजय राय के पुत्र प्रमोद कुमार राय के साथ होनी थी. बारात भी आ चुकी थी और शादी की रस्म शुरू हो चुकी थी. मंडप पर दूल्हा-दुल्हन पहुंचे ही थे कि गांव के आठ-दस युवक वहां धमक गए. युवक इस बात पर अड़ गए कि जब तक उन लोगों को मीट या मछली नहीं खिलाया जाएगा, तब तक वे लोग शादी नहीं होने देंगे. इस दौरान घर वाले सहित गांव व बारात के कुछ लोग भी उन लोगों को घर वालों की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए समझाने के प्रयास में जुट गए. इसपर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी. युवकों ने लाठी-डंडे चलाने शुरू कर दिए. 

इस घटना में एक दर्जन से अधिक बाराती जख्मी हो गए. स्थिति यह हुई कि परिजन किसी तरह दूल्हा व दुल्हन को लेकर वहां से शरण लेने थाना पहुंच गए. इस संबंध में दुल्हन की मां के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दूल्हा-दुल्हन सहित परिजन की रात थाना परिसर में बीती. उसके बाद गांव के ही मंदिर में ही दुल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए.

इस संबंध में थानाध्यक्ष, प्राणपुर, रंजय सिंह ने बताया कि लड़की की मां के आवेदन पर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों की शादी कराकर उन्हें भेज दिया गया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला