लाइव न्यूज़ :

वीडियो: "ये मेरा एरिया है और हम यहां के मवाली....", बिहार के जहानाबाद में बदमाश ने सरकारी कर्मचारी पर तानी पिस्तौल, धमकी देते हुए निर्देशों के पालन की दी चेतावनी

By आजाद खान | Updated: August 20, 2023 16:30 IST

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहार के जहानाबाद में 19 अगस्त को घटी है। वीडियो में बदमाश उसके दिए गए निर्देशों को पालन करने की चेतावनी देते हुए दिखाई देता है।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे में पुलिस के घटनास्थल तक पहुंचते ही वे वहां से फरार हो गए थे। बिहार के जहानाबाद में बदमाशों ने एक सरकारी अधिकारी को धमकाया है। यही नहीं एक बदमाश ने अधिकारी के साथ मारपीट की है और उसका फोन छिनने की कोशिश की है।

पटना:बिहार के जहानाबाद में एक सरकारी अधिकारी को कुछ बदमाशों द्वारा धमकाने और उसके फोन छिनने की घटना का एक वीडियो सामने आया है। जारी वीडियो में दो बदमाश को देखा गया है जो एक सरकारी अधिकारी को धमकाने और उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया है। 

वीडियो के हवाले से यह दावा है कि आरोपी खुद को इलाके का बदमाश बताता है और अधिकारी को उसके निर्देशों का पालन करने की चेतावनी देता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

क्या दिखा वीडियो में

जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि मुख्य आरोपी ओम प्रकाश उर्फ ​​बद्दू यादव अपने एक साथी के साथ सरकारी ऑफिस में बैठा हुआ है। वीडियो में यादव और अधिकारी के बीच बहस भी होते हुए देखा गया है। यही नहीं क्लिक के शुरुआत में ही यादव द्वारा सरकारी अधिकारी पर पिस्तौल ताने हुए और उसे धमकाते हुए देखा गया है। 

यही नहीं यादव के एक साथी द्वारा सरकारी अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते और उसका फोन छीनने की कोशिश करते हुए देखा गया है। क्लिप में एक महिला को इसके खिलाफ आवाज भी उठाते हुए देखा गया है लेकिन बदमाश उसकी एक भी बात नहीं सुनते है।

पुलिस के आने से पहले भाग गए थे बदमाश

जानकारी के अनुसार, इस घटना के समय वहां जब पुलिस के आने की सूचना मिली तो वे बदमाश मौके से भाग गए। दावा यह है कि यह घटना शनिवार 19 अगस्त को घटी है और इसमें अधिकारी को यह भी धमकी दी गई है कि अगर उसकी बात नहीं मानी जाएगी तो इसका अंजाम बुरा होगा। 

बता दें कि बिहार गलत कारणों से चर्चा में है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में हत्या और अपराध की घटनाएं बड़े पैमाने पर बढ़ी हैं। शुक्रवार को बिहार के अररिया में एक पत्रकार की चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से व्यापक आक्रोश फैला है और बिहार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे है। 

 

टॅग्स :क्राइमबिहारवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम