लाइव न्यूज़ :

Bihar: JDU नेता के भाई, भाभी समेत भतीजी की मौत, आवास में मिला शव, पूर्णिया में मची सनसनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 11:44 IST

Bihar: उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Open in App

Bihar: बिहार के पूर्णिया जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक नेता के बड़े भाई, भाभी और भतीजी घर में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव मंगलवार रात केहट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी में स्थित उनके आवास से बरामद किए गए। पूर्णिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ज्योति शंकर ने बताया कि मृतकों की पहचान नवीन कुशवाहा (52), उनकी पत्नी माला देवी (48) और बेटी तनु प्रिया (23) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नवीन कुशवाहा जद (यू) के स्थानीय नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई थे।

एसडीपीओ ने कहा, “घर में तीन शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।” उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के मुताबिक नवीन कुशवाहा इलाके में काफी लोकप्रिय थे और उन्होंने लोकसभा व विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूबिहार समाचारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए