लाइव न्यूज़ :

बिहार: आर्थिक तंगी की वजह से शव का दाह संस्कार करने के बजाये घर में ही दफनाया, पुलिस ने निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2020 18:15 IST

मृतक के बड़े भाई ओम प्रकाश मंडल ने बताया कि उसका भाई गुड्डू को मिर्गी की बीमारी थी. शुक्रवार को रात उसकी तबीयत खराब हुई. देर रात के बाद सभी लोग सोने चले गए.

Open in App

पटना:बिहार के भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान व्यायामशाला गली स्थित झोपडपट्टी में रहने वाले ओम प्रकाश मंडल की आर्थिक स्थिति ऐसी खराब हुई कि उसने अपने भाई का शव घर में ही दफना दिया. 30 साल के युवक का तबीयत खराब चल रहा था. जब मौत हुई तो अंतिम संस्कार के लिए परिवार के पास पैसा तक नहीं था. ऐसे में भाई की मौत पर दाह संस्कार के लिए पैसे जुटाना भी मुश्किल हो गया. घर में पैसे नहीं रहने से भाई और भतीजे ने गुड्डू मंडल (30) के शव को घर में ही दफना दिया. 

बताया जाता है कि इसकी खबर पड़ोस के लोगों को भी दे दी. इसके बाद लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. 

मृतक के बड़े भाई ओम प्रकाश मंडल ने बताया कि उसका भाई गुड्डू को मिर्गी की बीमारी थी. शुक्रवार को रात उसकी तबीयत खराब हुई. देर रात के बाद सभी लोग सोने चले गए. जब सुबह देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. अंतिम संस्कार के लिए पैसा नहीं था. जिसके बाद घर के आंगन में ही गड्डा खोदकर भाई का शव दफना दिया. लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से कमजोर और बीमार गुड्डू मंडल सडक किनारे से कचरा बीनने का काम करता था. शुक्रवार की रात में उसे मिर्गी का दौरा आया. पैर-हाथ दबाने और पानी डालने के बाद होश आ गया. रात में वह सो गया था. लेकिन सुबह परिवार वाले जब उठे तो उसकी मौत हो गई थी. 

आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के पास एक रुपया नहीं था. पडोसियों की मानें तो परिवार के सभी सदस्य मंद बुद्धि हैं. गुड्डू मंडल की 10 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन बीमारी के कारण पत्नी भाग गई. घर में कोई महिला नहीं है. 

शनिवार को भाई ओमप्रकाश मंडल, भतीजा नीरज व राजा ने घर में ही एक फीट लंबा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. वहीं, सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी राजवंशी सिंह व इंस्पेक्टर भी पहुंचे. शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डीएसपी ने बताया कि परिवार के लोगों से बात की गई. भाई-भतीजा सीधे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला