लाइव न्यूज़ :

बिहार: लगातार चौथी बार बेटी पैदा होने पर पति ने गला दबा कर दी पत्नी की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2018 15:58 IST

नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के करियौणा गांव निवासी मो सगीर ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व मैंने बेटी शकीला का निकाह जमुई जिले के महिसौडी मुहल्ला निवासी मो जैनुल के साथ कराई थी।  

Open in App

पटना,1 सितंबर:बिहार के जमुई जिले सदर थाना क्षेत्र के महिसौडी मोहल्ले में एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया। गला दबा कर हत्या करने के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी जनने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी है।  

बताया जाता है कि नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के करियौणा गांव निवासी मो सगीर ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व मैंने बेटी शकीला का निकाह जमुई जिले के महिसौडी मुहल्ला निवासी मो जैनुल के साथ कराई थी।  

शादी के एक वर्ष बाद शकीला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसको लेकर ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गये और अक्सर उसके साथ मारपीट करने लगे।  ससुराल पक्ष के प्रताडना को देख कर मैंने कि इसकी सूचना स्थानीय थाने में भी दी थी।  

लेकिन, इसके बावजूद ससुराल के लोगों का मेरी बेटी पर अत्याचार नहीं थमा।  समय बीतता गया और मेरी बेटी चार बेटी की मां बन गई और ससुराल वालों का मेरी बेटी को प्रताडित करने का सिलसिला बढते रहा।  

उन्होंने बताया कि चार बेटी जनने के बाद शकीला के ससुराल पक्ष के लोग धमकी देते हुए कहने लगे कि अब तुम को भगा कर अपने बेटा की दूसरी शादी कर देंगे।  इससे हमलोग काफी परेशान हो रहे थे।  हमलोगों के समझाने के बावजूद वे लोग कुछ मानने को तैयार नहीं थे।  

उन्होंने बताया कि आज सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने मुझे फोन पर सूचना दी कि शकीला बीमार है।  इसको लेकर हम लोग सदर अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं।  तभी आनन-फानन में हम लोग जमुई सदर अस्पताल आये तो यहां का माहौल कुछ और देखा।  

मेरी बेटी का शव वाहन पर पडा था और ससुराल पक्ष के सभी लोग गायब थे। घटना को लेकर मृतका के पिता ने शकीला के पति, सास, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

टॅग्स :बिहार समाचारबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए