लाइव न्यूज़ :

बिहारः अवैध संबंध के शक में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और दो बच्चों को मार दी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2018 22:42 IST

आरोपी पति मिथलेश यादव ने बताया कि उसकी पत्नी का दूसरे से अवैध संबध चल रहा था जिसका वह लगातार विरोध भी कर रहा था। लेकिन जब उसकी पत्नी नहीं मानी तो अजीज आकर उसने अपनी बच्ची के साथ उसे भी गोली मार दी।

Open in App

पटना, 5 अगस्त: बिहार के खगडिया जिला के मुफ्फसिल थानान्तर्गत कुमहरचक्की गांव में एक दिल दहला देनी वाली घटना घटी है। यहां आपसी विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चो को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति ने अवैध संबंध के शक में इस घटना को अंजाम दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति मिथिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मिथिलेश यादव की शादी आठ साल पहले बेगूसराय जिला के हीराटोल के प्रकाश यादव की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुई थी। पूजा चार बच्चो की मां थी और पांच दिन पहले ही अपने मायके हीराटोल से वापस लौटी थी।

आज सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था और पति ने देशी कट्टा से पहले पत्नी पूजा कुमारी के सर में गोली मार दी फिर चार साल की प्रियंका और दो साल की बेटी सोनम की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी पति मिथलेश यादव ने बताया कि उसकी पत्नी का दूसरे से अवैध संबध चल रहा था जिसका वह लगातार विरोध भी कर रहा था। लेकिन जब उसकी पत्नी नहीं मानी तो अजीज आकर उसने अपनी बच्ची के साथ उसे भी गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान करने की बात कह रही है। मृतक के परिवारवालों का कहना है कि दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मृतकों में पत्नी पूजा देवी, मीनाक्षी कुमारी और सोनम कुमारी शामिल हैं। 

सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले मिठठू कुमार से पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम