लाइव न्यूज़ :

बिहार: पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति गुस्साया, तो पत्नी ने प्रेमी संग मिल जमकर पीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2020 19:27 IST

पटना में अपनी पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर जब पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी गुस्सा गई.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के ब्वायफ्रेंड और उसके दोस्तों ने पति के गले से सोने का चेन छीन लिया.पुलिस ने साफ कहा है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. समाज को शर्मसार करने वाला यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. यह घटना जक्कनपुर थाना इलाके के विग्रहपुर पानी टंकी के पास घटी है, जिसमें एक महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को बुरी तरह से पीट दिया. 

दरअसल, अपनी पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकडे जाने पर जब पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी गुस्सा गई. बताया जाता है कि पहले तो पत्नी और उसका प्रेमी पीड़ित पति के साथ हाथापाई करने लगा और उसके बाद पत्नी ने शोर मचा कर तीन अन्य लोगों को बुला लिया. 

उसके बाद सबने दौड़ा-दौड़ाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान महिला के ब्वायफ्रेंड और उसके दोस्तों ने पति के गले से सोने का चेन छीन लिया जेब में रखे 10 हजार कैश भी लूट लिए. इसके बाद पति को महिला ने धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया. 

इस मामले में पीड़ित पति ने जक्कनपुर थाना में मारपीट, धमकी देने, सामान चुराने के आरोप में मामला दर्द कराया है. सुनिल का कहना है कि रात में जब वह अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी. 

इस पर सुनिल ने जब इसका विरोध किया तो पंकज ने अपने साथियों के साथ मारपीट की है. जिसके बाद से वह घर छोड़कर कहीं और रह रहा है. उसे अपनी ही पत्नी से डर लग रहा है. हालांकि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने साफ कहा है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले में जांच चल रही है। वहीं, सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

टॅग्स :बिहारपटनाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम