लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीवान में इंसानियत हुई शर्मसार, भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, पुलिस ने बचाई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2022 20:00 IST

बिहार के सीवान में सदर अस्पताल के पास एक महिला पर मोबाईल चोरी के शक में गुस्साई भीड़ ने इंसानियत की सारी हदों को पार करते हुए पहले तो उसकी पिटाई की और फिर उसे निर्वस्त्र भी कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान से महिला के साथ हुई हुई शर्मसार कर देने वाली घटना मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने महिला को पिटा और फिर उसे निर्वस्त्र भी कर दियाघटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और निर्वस्त्र महिला को भीड़ से बचाया

पटना: बिहार के सीवान से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुस्साई भीड़ ने इंसानियत की सारी हदों को पार करते हुए मोबाइल चोरी के आरोप में एक महिला को निर्वस्त्र करके बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना सीवान सदर अस्पताल के गेट के पास हुई है। इसमें महिला से चेन और मोबाइल छीनकर भाग रही महिला चोर को लोगों ने धर दबोचा।

पहले तो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे बीच बाजार निर्वस्त्र कर दिया। इस दौरान आरोपी महिला भीड़ से माफ कर देने की गुहार लगाती रही लेकिन हिंसक भीड़ ने महिला की एक नही सुनी। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वस्त्र होने के बाद महिला ने भागने की भरसक कोशिश की लेकिन हैवान हो चुकी भीड़ ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

वहीं घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग मारपीट और अभद्रता का वीडियो बनाने में मशगूल रहे। जबकि अन्य कुछ लोग चुपचाप तमाशबीन बनकर सब कुछ देख रहे थे। महिला खुद को बेगुनाह बताती रही, लेकिन लोगों को उसपर दया नहीं आई और लोगों ने उसे जमकर पीटा।

इसके बाद जिस लड़की का चेन और मोबाइल चोरी हुआ था, उसने बीच सड़क पर आरोपी महिला के सारे कपडे उतार फेंकी। उसकी साड़ी खोलकर उसे एक पेड़ में बांध दिया। वारदात के दौरान मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ थी। लेकिन किसी ने भीड़ के इस कुकृत्य को रोकने की कोशिश नहीं की बल्कि लोग महिला को ठीक सजा देने की बात कह रहे थे।

मामले की सूचना जब नगर थाना पुलिस को मिली, तो घटना स्थल पर पुलिस फौरन पहुंची और महिला को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। वारदात सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़ के कब्जे से महिला को छुड़ा लिया गया है।

इस संबंध में थाने का कहना है कि अभी तक महिला या किसी अन्य की ओर से किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है और घटना के बारे में किसी तरह का आवेदन मिलता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :सिवानबिहारBihar Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए