लाइव न्यूज़ :

बिहार: खगड़िया में घर पर गिरा पीपल का विशाल पेड़, हुई दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2022 17:20 IST

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा गांव में भयंकर आंधी-पानी की वजह से एक घर पर विशाल पेड़ टूट कर गिर गया। जिसके कारण घर में सो रही दो मासूम बहनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कई जिलों में हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की घटना ने जमकर तबाही मचाई हैखगड़िया जिले के बलैठा गांव में आंधी-पानी के कारण एक विशाल पेड़ टूट कर एक घर पर गिर गयाघर पर पेड़ गिरने के कारण उसमें सो रही दो मासूम बहनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई

पटना: बिहार के कई जिलों में शुक्रवार की देर रात हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की घटना ने जमकर तबाही मचाई। जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा गांव में भयंकर आंधी-पानी की वजह से एक घर पर विशाल पेड़ टूट कर गिर गया। जिसके कारण घर में सो रही दो मासूम बहनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पेड़ गिरने की घटना जब वक्त हुई, परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। उसी दौरान आंधी-पानी के कारण अचानक पेड़ टूटकर घर पर ही गिर गया। जिसमें दोनों बहनें दब गई और उनकी मौते पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें एक बच्ची की हालत गंभीर है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बेलदौर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियाों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खगड़िया पुलिस के मुताबिक इस घटना में नकुल मुनि की 11 साल की बेटी लूसी कुमारी औऱ 9 साल की बेटी शिवानी कुमारी की मौत हुई है।

जबकि हादसे में नकुल की सबसे छोटी बेटी अनुष्का कुमारी बुरी तरह से घायल हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तेज आंधी, बारिश और औलावृष्टि आया था जिसके कारण पीपल का सालों पुराना पेड़ फूस के बने घर पर गिर गया, जिसमें नकुल मुनि अपने पूरा परिवार के साथ सोये हुए थे।

अचानक पेड़ गिरने से जोरदार आवाज हुआ। अंधेरे के कारण किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन जैसे ही मृत बच्चियों की मां ने घर पर गिरा पेड़ देखकर चिल्लाना शुरू किया तो लोगों को जानकारी हुई। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उसके घर के सामने जमा हो गई।

बताया कि पीपल का वो पुराना पेड़ इतना विशाल था कि लोगों द्वारा उसे हटाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उसके बावजूद ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करके उस पेड़ को घर से हटाया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

टॅग्स :खगड़ियाबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो