लाइव न्यूज़ :

Bihar Hooch Tragedy: अब तक 29 लोगों की गई जान?, अस्पताल में 49 लोग, सीवान और सारण जहरीली शराब से मौत का तांडव!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2024 15:26 IST

Bihar Hooch Tragedy: सीवान सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में से कुछ को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  रेफर किया गया है। सीवान में 17 लोगों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देमौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है।49 अन्य लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। 7 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में भले ही शराबबंदी कानून लागू है, बावजूद इसके ऐसा नहीं है कि लोग शराब नहीं पी रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में एक बार फिर से जहरीली शराब कांड का खौफनाक रूप सामने आया है, जहां सीवान और छपरा जिले के 16 गांवों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मृतकों में 23 लोग सीवान जिले से हैं, जबकि 6 लोग सारण जिले से हैं। यह घटना तब हुई जब स्थानीय बाजार में बिक रही स्प्रिट से बनी शराब का सेवन किया गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। जिला प्रशासन ने इन मौतों की पुष्टि की है। बता दें कि शुरुआती दौर में केवल 9 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी। लेकिन धीरे-धीरे मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल यह है कि मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है।

जहरीली शराब पीने से बीमार 49 अन्य लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। इनमें से 7 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीवान सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में से कुछ को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  रेफर किया गया है। सीवान में 17 लोगों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है।

स्थानीय लोगों की माने तो शराब पीने से तबीयत खराब होने के बाद लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक मां अपने बेटे की मौत का ब्याथा सुना बेहोश हो जा रही है। वहीं ग्रामीण इन सभी लोगों को जहरीली शराब पीने से मौत की बात कर रहे हैं तो जिला रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट में होगा की मौत का वजह क्या है? हालांकि घटना के बाद खुद सीवान और सारण के डीएम और एसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन ने हाई लेवल जांच शुरू कर दी है।

निषेध और आबकारी विभाग के अधिकारियों की एक टीम भी मामले की जांच करेगी। इसके साथ ही इस मामले में थानाध्यक्ष, एएसआई और तीन चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले पर पुलिस मुख्यालय भी एक्शन में आ गया है और जांच के लिए दो टीम का गठन कर दिया है। एक टीम का नेतृत्व एएसपी संजय झा कर रहे हैं तो दूसरी टीम का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार कर रहे हैं।

बढ़ रहे मौतों के आंकड़े को देखते हुए गांव में प्रशासनिक टीम कैंप की हुई है। गांवों में डॉक्टरों की टीम मौजूद है। वहीं, करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर सिवान पुलिस पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

बिहार सरकार ने हाल ही में कबूल किया है कि अप्रैल 2016 में राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद से अवैध शराब के सेवन से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब साढे तीन लाख से अधिक लोग शराब सेवन के मामले में जेल जा चुके हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए