लाइव न्यूज़ :

Bihar Hooch Tragedy: सीवान, सारण और गोपालगंज के बाद मुजफ्फरपुर?, जहरीली शराब पीने से 1 की मौत और 2 गंभीर रूप से बीमार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2024 17:34 IST

Bihar Hooch Tragedy: सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2016 में 156, साल 2018 में 9, साल 2021 में 90, साल 2022 में 100 से अधिक, साल 2023 में 35 और इसी साल 2024 में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Hooch Tragedy: बिहार में साल 2016 में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू हुआ।Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ने का सिलसिला जारी है।Bihar Hooch Tragedy: सरकार ने कहा कि शराब सूबे में कहीं नहीं मिलता है।

पटनाः बिहार में शराब से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सीवान, सारण और गोपालगंज के बाद अब मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति के मौत तो दो के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर मिल रही है। जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डिहजीवर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय श्याम कुमार की संदेहास्पद मौत हुई है, जिसको लेकर परिजन जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घटना में दो से तीन लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। कहा जा रहा है कि इन सभी लोगों ने शराब पी है।

बताया जा रहा है कि इस कांड में मृतक व्यक्ति का नाम श्याम टेंट हाउस के साथ कपड़े की दुकान भी चलाता था। श्याम के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। मृतक श्याम की पत्नी रेणु ने बताया कि उनके पति सोमवार की शाम शराब पीकर आया था। रात में ठीक रहा, लेकिन मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद एसकेएमसीएच ले जाया गया, वहीं देर रात उसकी मौत हो गई।

वहीं, दो से तीन लोगों की आंखों की रोशनी जाने की खबर भी सामने आ रही है। श्याम के साथ तीन अन्य लोगों ने शराब पी थी, जिसमें दो श्याम के गांव डीहजीवर के ही रहने वाले हैं। वहीं एक सीतामढ़ी का रहने वाला है। डिहजीवर के रहने वाले मुकेश सहनी और विरोधी सहनी की तबीयत ज्यादा खराब है। इनकी आंखों की रोशनी भी चली गई है।

उनका इलाज परिजन चुपचाप किसी अस्पताल में करवा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अबतक जहरीली शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की टीम जांच में जुटी है। इस घटना में से 2 से 3 लोगों की आंख की रोशनी चली गई इसमें से दो लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि बिहार में साल 2016 में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू हुआ। शराबबंदी के  बाद से जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ने का सिलसिला जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2016 में 156, साल 2018 में 9, साल 2021 में 90, साल 2022 में 100 से अधिक, साल 2023 में 35 और इसी साल 2024 में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी सरकार कहते हैं कि शराब सूबे में कहीं नहीं मिलता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए