लाइव न्यूज़ :

कैमूर, सासाराम के बाद मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, सर्किल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, थानाध्यक्ष निलंबित

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2021 19:40 IST

बिहार में शराबबंदी है। मुजफ्फरपुर में 5 लोगों की मौत हो गई। एसएसपी जयंतकांत ने कार्रवाई करते हुए कटरा थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देमामला सामने आने के बाद पुलिस- प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।जिला प्रशासन द्वारा यह कहा जा रहा है कि ये मौतें शराब पीने से हुई हैं या बीमारी से इसकी जांच कराई जा रही है। मरने वालों में से एक के शव को कटरा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पटनाः बिहार में भले ही शराबबंदी हो, लेकिन जहरीली शराब पीने से मरने वालों का मामला सामने आ रहा है। इसी कड़ी में सूबे के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 48 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

यह मामला सामने आने के बाद पुलिस- प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की हुई मौत के बाद जिले के एसएसपी जयंतकांत ने कार्रवाई करते हुए कटरा सर्किल इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया है, वही थानाध्यक्ष को निलंबित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा थाना क्षेत्र के दरगाव गांव में शराब पीने से 5 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा यह कहा जा रहा है कि ये मौतें शराब पीने से हुई हैं या बीमारी से इसकी जांच कराई जा रही है। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मरने वालों में से एक के शव को कटरा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विनोद मांझी के शव का एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम भी कराया गया, शुरुआती जांच में उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, इसी टोले में गुरुवार को एक दंपति के दाह संस्कार के बाद जहरीली शराब पीने से मौत की बात सुर्खियों में आने पर रात में एसएसपी खुद अपनी टीम के साथ जांच करने गांव पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि जहरीली शराब के बिन्दु पर भी पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। श्वान दस्ता व मद्य निषेध टीम कई ठिकानों पर छापेमारी की है। गांव के चौकीदारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, इसमें चार लोगों की मौत की चर्चा की गई है, ग्रामीणों की मानें तो जिन पांचों मृतकों के नाम गिनाये जा रहे हैं, वे सभी एक ही जगह काम करते थे।

आधा दर्जन अन्य ग्रामीण के भी बीमार होने और चोरी-छिपे उपचार कराये जाने की चर्चा चल रही है, फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं हो सकी है. सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जांच एजेंसियों के अधिकारी ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी है, जांच टीम रामचंद्र मांझी, विनोद मांझी के घर पर जाकर छानबीन की।

रामचंद्र व उसकी पत्नी की मौत बुधवार रात, विनोद मांझी की मौत गुरुवार रात हुई थी, जबकि एक अन्य की मौत आज सुबह हुई है। अधिकारी अभी इस मुद्दे पर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं. लेकिन हडकंप मच गया है. एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह की जानकारी होगी। परिजन और ग्रामीणों से पुन: पुछताछ की गई है। सबों ने बीमारी से मौत की बात कही है, जहरीली शराब के बिन्दु पर भी पुलिस ने जांच शुरू की है। श्वान दस्ता व मद्य निषेध टीम कई जगहों पर छापेमारी की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट