लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगूसराय में हिंदू परिवार ने कोर्ट में लगाया आरोप, 'अल्पसंख्यकों ने घर में घुसकर पत्नी-बेटी के साथ किया बलात्कार, जबरन कराना चाहते हैं धर्म परिवर्तन'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2022 18:06 IST

बिहार के बेगुसराय स्थित डुमरी निवासी सुबोध साह ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के अल्पसंख्यक युवकों ने दो वर्षों तक उनकी पत्नी व विवाहिता पुत्री का रेप किया है और वो जबरन धर्म परिवर्तन भी कराना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेगूसराय में अल्पसंख्यों पर जबरन रेप और धर्म परिवर्तन का लगा है आरोप बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी सुबोध साह ने कोर्ट से लगाई गुहार कहा, गांव के अल्पसंख्यक युवक दो सालों से बेटी और पत्नी का कर रहे हैं यौन शोषण

पटना:बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन अल्पसंख्यक युवकों पर हिंदू परिवार की बेटी और बहू से दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, हिंदू पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने के लिए दबाव भी डालने की बात कही जा रही है।

ऐसे में मामला लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। डुमरी निवासी सुबोध साह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद पत्र दायर कर गांव के अल्पसंख्यक युवकों पर दो वर्ष तक पत्नी व विवाहिता पुत्री का यौन शोषण किए जाने और अब मतांतरण के प्रयास के तहत दो अन्य विवाहित पुत्रियों को भी देह व्यापार कराने के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

वहीं, मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सिंघौल थानाध्यक्ष से इस संबंध में प्रतिवेदन की मांग की है। परिवाद में यह आरोप लगाया गया है कि अल्पसंख्यक बहुल गांव डुमरी में बसे हिन्दू परिवार से जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई, जब इस परिवार ने ऐसा करने से मना कर दिया तो दूसरे समुदाय के कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए और उनकी बहू-बेटी क साथ दुष्कर्म किया। इतने पर भी उनका मन नहीं भरा तो दोनों को वह अगवा कर अपने साथ ले गए। आरोप है कि स्‍थानीय प्रशासन पर भी मामले में लीपापोती कर रहा है।

कोर्ट परिसर पहुंचे पीड़ित परिवार ने कहा कि गांव के मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद अरमान उनके घर की बहू एवं बेटी के साथ लंबे समय से बलात्कार करते आ रहे हैं। चूंकि संख्या बल में वह ज्यादा हैं, इसलिए वो उनके खिलाफ कुछ नहीं कर पाते हैं।

बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी गांव के ही कोचिंग संचालक द्वारा लव-जिहाद के तहत हिंदू लड़की को बहला फुसला कर मतांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया चुका है। दो समुदाय के बीच के इस संवेदनशील मामलों को लेकर गांव के लोग बताते हैं कि हिंदूओं की संख्या कम होने क वजह से अलग तरह का दबाव बनाया जाता है।

वहीं, इस घटना के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि सिंघौल पुलिस ने इसमें मामला भी दर्ज नहीं किया है। जिसके चलते पीड़ित परिवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।

कोर्ट में मामला दर्ज होने के बाद अधिवक्ता ने बताया कि डुमरी गांव में हिंदू अल्पसंख्यक हो चुके हैं और मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने की वजह से हिंदुओं को लगातार प्रताड़ित किया जाता है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने न्यायालय में मामला दर्ज करवाया है। अधिवक्ता ने बताया कि वह पीड़ितों का मुकदमा निशुल्क लड़ेगे और पूरे परिवार को न्याय दिलाएंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सरकार द्वारा मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। यही वजह है कि जहां भी मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, वहां हिंदुओं का जीना मुश्किल हो चुका है। अगर यही स्थिति रही तो बजरंग दल किसी भी स्तर तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।

टॅग्स :बेगूसरायबिहारBihar Policeलव जिहाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए