लाइव न्यूज़ :

बिहार: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे फेल, अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिगों के साथ हुआ रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2019 17:09 IST

इसी क्रम में सूबे के दरभंगा और सुपौल जिले में दो नाबालिग बच्चियों से हैवानियत की खबर रोंगटे खडी कर देने वाली है.

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीडन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. दरभंगा जिले में एक ऑटोरिक्शा चालक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया.

महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद बिहार में दुष्कर्म की वारदातें रुक नहीं रही हैं. सूबे में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं. नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीडन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. 

इसी क्रम में सूबे के दरभंगा और सुपौल जिले में दो नाबालिग बच्चियों से हैवानियत की खबर रोंगटे खडी कर देने वाली है. दरभंगा जिले में एक ऑटोरिक्शा चालक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक ऑटोरिक्सा चालक को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने बताया कि हमें बताया गया है कि ऑटोरिक्सा चालक उसे एक बगीचे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. फिर पीडित बच्ची को खून से लथपथ छोडकर फरार हो गया. बच्ची को घर के पास न पाकर घरवाले उसे खोजने लगे तभी किसी ने बच्ची को ऑटो से बगीचे की तरफ जाने की खबर दी. जब घरवाले बगीचे के पास पहुंचे तो वहां बच्ची की हालत देखकर उनके होश उड गए. 

नाजुक हालत में बच्ची को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. यहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया है. मामला सामने आने के बाद देर रात आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. पीडित बच्ची के पिता ने कहा कि अगर कुछ पल की देरी होती तो आरोपी बच्ची की जान भी ले लेता क्योंकि उसके हाथ में चाकू था. आरोपी की पहचान भगवानपुर निवासी तेतर साहनी के रूप में की गई है. पीडित बच्ची गरीब परिवार से है, उसके पिता मजदूरी करते हैं.

बताया जाता है कि दरभंगा सदर थाना क्षेत्र में के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम सात बजे के बाद कुछ बच्चे दरवाजे पर आग सेंक रहे थे. घर के अन्य सदस्य आंगन में थे. इसी दौरान वहां से एक ऑटो चालक गाडी लेकर गुजर रहा था. उसने बच्ची के साथ एक छोटे बच्चे को अपनी गाडी में बिठा लिया.

गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खडुआ तथा लक्ष्मीपुर के बीच सुनसान जगह पर ले जाकर लडके को उतार दिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसे ढूंढते हुए जब परिजन पहुंचे, तो आवाज सुन कर लहूलुहान अवस्था में बच्ची को देखा. परिजनों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी. प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वनाथ बैठा पुलिस बल के साथ बच्ची को इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर चले गये. साथ ही आरोपित को दबोचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. देर रात आरोपित टेंपो चालक को गाछी के पास से ही पुलिस ने दबोच लिया. 

जानें दूसरा मामला

वहीं, दूसरी घटना सुपौल जिलेके निर्मली थाना क्षेत्र की है, जहां घर के पास अपने पिता के आने का इंतजार कर रही एक नाबालिग लडकी को अगवा कर एक शिक्षक ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना को लेकर पीडित बच्ची ने निर्मली थाना में 6 दिसंबर की रात में लिखित आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि 5 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे पीडिता अपने घर के पास पिताजी के आने का इंतजार कर रही थी कि इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर वहां शिक्षक सहित दो युवक आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर पुरानी रजिस्ट्री ऑफिस के पास एक कमरे में ले गए, जहां उसके साथ उन्होंने रात भर दुष्कर्म किया. आरोप नगर के प्रभात शिक्षा सदन स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक पर लगा है.

नाबालिग लडकी ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने विरोध किया तो टीचर ने उसके साथ मारपीट भी की. इस क्रम में पीडिता की दायीं आंख का निचला हिस्सा जख्मी हो गया. बावजूद इसके आरोपी ने रात भर उसके साथ बंद कमरे में दुष्कर्म किया. नाबालिग ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद युवक ने पीडित को धमकी भी दी. पीडिता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा है कि यदि इस घटना की जानकारी किसी को हुई तो पूरे परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे. घटना के बाद पीडिता के परिजन भी भयभीत है. प्राथमिकी दर्ज करते हुए निर्मली थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?