लाइव न्यूज़ :

बिहार: स्कूल की छत पर नाबालिग के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, 12 दिनों तक नजरबंद, पंचायत ने पीड़िता को ही दोषी ठहरा दी ये सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2019 15:59 IST

गैंगरेप के मामले लेकर जब पीड़ित परिवार पंचायत की शरण में गई तो मोहनपुर में पंचायत ने सामूहिक दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को ही घटना के लिए दोषी ठहरा दिया। सजा के तौर पर पीड़िता के बाल कटवा उसके पूरे गांव में घुमाया गया। मामला गांव से बाहर न जाये, इसलिए 12 दिनों तक पीड़िता व उसके परिजनों को निगरानी में रखा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे 15 अगस्त को बेहोशी की हालत में बगल के गांव के पंचायत सह स्कूल भवन की छत पर पीड़िता को देख उसे घर पहुंचाया गया। महिला थाना प्रभारी रवि रंजना कुमारी ने बताया कि मामला एएसएसपी की पहल पर सामने आया है। इसमें केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के मोहनपुर में पंचायत में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने और पंचायत के द्वारा पीड़िता को ही घटना के लिए दोषी ठहरा दिये जाने का मामला सामने आया है। मामला 14 अगस्त की शाम का है। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ जब पीड़िता के माता-पिता पंचायत में न्याय के लिए गए तो उल्टा पीड़ित नाबालिग को ही दोषी बताकर उसके सिर का मुंडन करवा दिया। पीड़िता परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

गैंगरेप के बाद नग्न अवस्था में रात भर पीड़िता स्कूल के छत पर पड़ी रही 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वहशी दरिंदों ने पीड़ित नाबालिग छात्रा को पहले स्थानीय स्कूल के छत पर ले जाया गया, जहां दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और जाते-जाते धमकी देते गए कि अगर यह मामला पुलिस में ले गया तो अंजाम भुगतने पड़ेंगे। बेहोशी की हालत में रातभर नाबालिग नग्न अवस्था में स्कूल के छत पर पड़ी रही। सुबह जब स्कूल में एक महिला ने उसे देखा तो अपना वस्त्र देकर उसके तन को ढका और उसे उसके घर ले गई। मामला लेकर जब पीड़ित परिवार पंचायत की शरण ली तो मोहनपुर में पंचायत ने सामूहिक दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को ही घटना के लिए दोषी ठहरा दिया। इतना ही नहीं सजा के तौर पर उसके बाल कटवा दिये गये और पूरे गांव में घुमाया गया। मामला गांव से बाहर न जाये, इसलिए 12 दिनों तक पीड़िता व उसके परिजनों को निगरानी में रखा गया। हालांकि, किसी तरह बच-बचाकर रविवार को लड़की अपनी मां व एक अन्य सहयोगी के साथ एसएसपी के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसपी के चार्ज में रहे सिटी  एसपी के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज कराया गया है।

शौच करने गई लड़की को आरोपियों ने किया अगवा 

सूत्र बताते हैं कि लड़की को लेकर एसएसपी के यहां पहुंचे एक जनप्रतिनिधि ने प्रदेश के पुलिस महकमे के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी। सिटी एसपी मनजीत श्योराण ने बताया कि महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें देवलाल यादव, दुखन सिंह, कपिल सिंह, महादेव सिंह व वीरेंद्र सिंह को आरोपित बनाया गया है। लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। लड़की की मां ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि 14 अगस्त को गांव के पास ही उनकी नाबालिग लड़की शौच के लिए  गई थी। उसी वक्त एक सवारी गाड़ी में सवार छह लोग वहां से गुजर रहे थे। उन लोगों ने लड़की को बुलाया और गाड़ी में जबरन बैठा लिया। उसमें एक लड़के देवलाल यादव को उनकी बेटी ने पहचान लिया। उक्त युवक की ससुराल उनके ही गांव में है। 

इधर, बेटी के गायब होने के दूसरे दिन 15 अगस्त को बेहोशी की हालत में बगल के गांव के पंचायत सह स्कूल भवन की छत पर उसे देखा गया। वहां किसी ने उसे पहचान लिया और घर पहुंचाया। इधर, गांव में लोगों को जानकारी मिली तो लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उनकी बेटी को ही गलत करार दिया। इसके बाद पंचायती कर उसके बाल काट दिये व गांव में घुमाया गया। थाने में शिकायत करने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी गई। गांव के मुख्य रास्ते पर गांववाले निगरानी रखने लगे। 12 दिनों बाद किसी तरह बच-बचाकर एसएसपी के यहां पहुंची। महिला थाना प्रभारी रवि रंजना कुमारी ने बताया कि मामला एएसएसपी की पहल पर सामने आया है। इसमें केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :बिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला