लाइव न्यूज़ :

नाबालिग दलित लड़की ने डीएसपी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, घटना की वीडियो बनाई थी पत्नी ने

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2021 19:46 IST

डीएसपी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की से सरकारी आवास में दुष्कर्म किया था. अब 3 साल बाद दुष्कर्म के इस मामले में लड़की का बयान दर्ज हुआ है. पीड़िता गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है.

Open in App
ठळक मुद्देकमलाकांत प्रसाद पटना के एसएसपी कार्यालय में तैनात हैं. गया स्थित महिला थाने में 27 मई को यह मामला दर्ज किया गया था.पीड़ित युवती का बयान मंगलवार को धारा 164 के तहत गया कोर्ट में दर्ज हुआ है.

पटनाः बिहार में गया के तत्कालीन डीएसपी(मुख्यालय) कमला कांत प्रसाद के खिलाफ 3 साल बाद नाबालिग दलित लड़की से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया गया है.

डीएसपी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की से सरकारी आवास में दुष्कर्म किया था. अब 3 साल बाद दुष्कर्म के इस मामले में लड़की का बयान दर्ज हुआ है. पीड़िता गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है. कमलाकांत प्रसाद पटना के एसएसपी कार्यालय में तैनात हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया स्थित महिला थाने में 27 मई को यह मामला दर्ज किया गया था.

उसके बाद पीड़ित युवती का बयान मंगलवार को धारा 164 के तहत गया कोर्ट में दर्ज हुआ है. जिसमें पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष आरोप की पुष्टि की है. पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी. पॉक्सो की विशेष लोक अभियोजक कैसर सरफुद्दीन ने बताया कि गया के तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय के विरुद्ध 2017 में दशहरा के समय जिले के इमामगंज इलाके की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है.

इस मामले को लेकर कल यानी मंगलवार को पॉक्सो के विशेष जज नीरज कुमार के आदेश पर बयान दर्ज किया गया. न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह के न्यायालय में पुलिस ने पीडिता को प्रस्तुत किया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया है. पीड़िता ने कोर्ट में बताया है कि जिस समय मेरे साथ घटना घटी थी, आरोपी गया के डीएसपी मुख्यालय थे.

भय एवं डराने धमकाने साथ ही लोक लाज की वजह से घटना के संबंध में परिवार वालों को नहीं बताया था. उसने अपने बयान में यह भी कहा है कि घटना के दिन वह उनके सरकारी आवास में मौजूद थी. वहीं, इस संबंध में महिला थानाध्‍यक्ष रविरंजना ने बताया कि मामला 2017 का है. दशहरा के दौरान कमलाकांत प्रसाद के आवास पर घरेलू काम करने के लिए लड़की गई थी.

आरोप है कि उसी रात में उसके साथ डीएसपी ने गंदा काम किया. इसकी रिकार्ड‍िंग डीएसपी की पत्‍नी ने अपने मोबाइल में कर ली थी. इसके बाद उन्‍होंने कमजोर वर्ग के अधिकारी से पटना में इसकी शिकायत की. मामले की जांच की जा रही थी. डीएसपी के खिलाफ इस मामले शिकायत की गई थी.

तब से विभागीय जांच चल रही थी. जांच में कुछ साक्ष्‍य मिलने के बाद यह मामला दर्ज कराया गया है. मंगलवार को गया के विशेष पॉक्‍सो जज नीरज कुमार के निर्देश पर पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. पीड़िता ने घटना को लेकर लगाए गए आरोप की पुष्टि की. किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए