लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय में महिला का अपहरण कर रातभर किया गैंगरेप, एसपी से न्याय की गुहार लगाने पर सक्रिय हुई पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2019 19:15 IST

बिहार में थम नही रहा है लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाली घटनायें। बेगूसराय में महिला को अगवा कर रातभर किया गया गैंगरेप। एसपी से न्याय की गुहार लगाने पर सक्रिय हुई पुलिस।

Open in App
ठळक मुद्देये घटना बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो गांव की है.पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीनों शख्स में से एक शख्स सुनील यादव ने उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया,

बिहार में लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रही अपराध की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. कहीं दुष्कर्म में विफल होने पर लड़की को जिंदा जला दिया गया तो कहीं ऑटोरिक्शा में घर लौट रही महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. हद तो तब हो गई जब थाना पहुंची महिला को भी पुलिस से मदद नहीं मिली जिसके बाद वो अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची. 

ये घटना बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो गांव की है. इस मामले में पुलिस छानबीन के बाद ही कुछ बताने की बात कर रही है. न्याय की फरियाद लेकर जब दुष्कर्म पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची तो बरामदे पर पहुंचते ही बेहोश हो गई. किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को होश में लाया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीती रात जब वो खगडिया से वापस आ रही थी इसी दौरान उमेश नगर स्टेशन पर उतरी. स्टेशन से उतरकर जब वो अपने गांव साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो जा रही थी तो इसी क्रम में गांव के ही तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया तथा बहियार (गांव से दूर खेत) की ओर लेकर चले गए. 

उसके बाद बुधवार की रातभर उसके साथ कुछ युवकों ने उसका मुंह बंदकर उसके साथ युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उनपर उसका कोई असर नहीं पड़ा. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीनों शख्स में से एक शख्स सुनील यादव ने उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया, जिससे कि वह चिल्ला ना सके और सुनील यादव के अन्य साथी सुलो यादव एवं एक अन्य ने बारी-बारी से पूरी रात महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने पूरी रात दुष्कर्म करने के बाद धमकी दी और फिर सड़क पर ले जाकर छोड दिया. पीड़िता ने बताया कि पूरी रात दुष्कर्म के बाद जब सुबह के लगभग 4 बजे थे तो रास्ते में महिला को धमकाते हुए मुक्त किया गया.

पीड़िता ने एसपी के सामने बताया कि थक हारकर जब वह साहेबपुर कमाल थाने पहुंची तो थाने पर भी मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी गुहार नहीं सुनी और गाली-गलौज कर भगा दिया. महिला ने बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये पूरा मामला क्या है. 

वहीं, बलिया के डीएसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया की पीडिता द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. अब पीड़िता का मेडिकल जांच के बाद जो बातें सामने आएगी उस आधार पर आगे की छानबीन की जाएगी. फिलहाल पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपित एस कमाले के आहो निवासी सुनील यादव, मुंगो यादव, मथार निवासी कामदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सबसे पूछताछ की जा रही है. 

टॅग्स :बिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला