लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजधानी पटना में विधवा के साथ गैंगरेप, वीडिया बनाकर किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2020 15:03 IST

बिहार की राजधानी पटना में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस महिला के साथ रेप का वीडियो भी बनाया गया और उसे वायरल किया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विधवा महिला के साथ 8 लोगों ने किया रेप, घटना का बनाया वीडियोमहिला को शराब पिलाने की भी कोशिश की गई, 6 आरोपियों को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है

पटना: राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में 45 साल की एक विधवा के साथ आठ दरिंदों ने सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम देकर उसका विडियो वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गई. मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है. 

एसएसपी ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान वायरल वीडियो के जरिये हो पाई है. दो फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.  इस घटना का संज्ञान आज बिहार राज्‍य महिला आयोग ने भी लिया है. 

घर पहुंचाने के बहाने बाइक पर बैठाया

पीड़िता के बारे में बताया जा रहा है कि वह पटना में घरों में काम करती है. वह पटना से अपने गांव जा रही थी. इस दौरान रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने उससे पूछा कि कहां जाना है.

महिला ने अपने गांव का नाम बताया तो दोनों युवकों ने पहुंचाने का वादा कर अपने बाइक पर बैठा लिया. बाइक पर बैठाने के बाद दोनों युवक उसे एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां पर एक झोपड़ी थी, उस झोपड़ी मे पहले से ही 6 और युवक थे. इस दौरान सभी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजमा दिया. 

साथ ही इन सभी ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. सामूहिक दुष्कर्म का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई. 

पटना पुलिस सक्रिय 

देर रात मामले की जांच के सिलसिले में एसएसपी उपेंद्र शर्मा गौरीचक थाने पहुंचे और मामले की पड़ताल की. ये बात भी सामने आई है कि महिला को जबरन शराब पिलाने की युवकों ने कोशिश की. 

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी 22 से 24 साल के करीब के है. घटना के दौरान सभी ने महिला को जान मारने की धमकी भी दी. वीडियो वायरल होने के बाद गौरीचक पुलिस ने फहीमपुर गांव में छापेमारी की और 6 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

वहीं, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने एसएसपी पटना से बात कर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए कहा है और आयोग दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगा. घटना के बाद महिला सदमे में बताई जा रही है.

टॅग्स :गैंगरेपपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम