लाइव न्यूज़ :

बिहार: छह माह के मासूम के सिर पर रिवॉल्वर लगाकर मां के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2020 14:59 IST

पटना की घटना के बाद बिहार में एक और गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस बार मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. आरोपों के अनुसार 5 युवकों ने एक महिला से उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया. साथ ही इन युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल किया.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, वीडियो भी किया वायरलमहिला के 6 माह के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

पटना: बिहार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात लगातार बढती ही जा रही है. अभी पटना में विधवा महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया है. महिला के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. जब महिला विरोध करने लगी तो आरोपियों ने उसके 6 माह के बेटे के सिर पर पिस्टल सटा दिया और गोली मारने की धमकी दी. 

यह शर्मनाक वाकया मुजफ्फरपुर जिले थाना क्षेत्र के एक गांव का है. इस संबंध में पीड़िता ने सोमवार की शाम करजा थाना पहुंच बयान दर्ज कराया. युवकों ने इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी बनाया जिससे वे पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे.

महिला ने किया विरोध तो वीडियो किया वायरल

बाद में महिला के विरोध करने पर उक्त वीडियो को उन्होंने वायरल कर दिया. पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि चुनचुन कुमार, लालबाबू कुमार, शिवा कुमार, श्रीराम कुमार व साजन कुमार 12 अगस्त की रात्रि में चाहरदीवारी फांद कर घर में घुस गए और दूधमुंहे बच्चे के सिर पर पिस्तौल सटा बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया. 

साथ ही धमकी दी कि घटना की जानकारी पति या किसी अन्य को दी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. पीड़िता ने बताया कि वह बच्चे और परिवार की जान बचाने की खातिर चुप रह गई. 

पीड़िता ने यह भी बताया है कि इसके बाद बार-बार आरोपितों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया जाने लगा. इसी क्रम में 22 अगस्त को फिर चाहरदीवारी फांद घर में घुस गए व दुष्कर्म का प्रयास करने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट करते हुए सभी भाग गए. 

पति को जानकारी मिलने के बाद पुलिस के पास पहुंचा मामला

इसके बाद उन युवकों ने वीडियो को वायरल कर दिया. पीड़िता ने इसके बाद पति को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची. आवेदन में पीड़िता ने पांचों आरोपितों को संरक्षण देने वाली दो महिला को भी नामजद किया है. सूचना पर थाने पहुंचे एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा ने भी पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली. 

उन्होंने कहा कि पीडिता का बयान दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए मामले को महिला थाना भेजा जा रहा है. घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट