लाइव न्यूज़ :

बिहार में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2018 20:02 IST

मामले में संलिप्त एक युवक ने स्वीकार किया है कि वह बच्ची को टॉफी व मिठाई देकर उसको पास के मक्के के खेत में ले गया।

Open in App

पटना, 26 अगस्त:बिहार के सीवान जिले के बडहरिया थाने के इजमाली गांव में एक चार साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार की रात करीब आठ बजे तीन मनचले युवकों ने एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कांतेश कुमार मिश्र व स्थानीय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इजमाली गांव की एक चार साल की बच्ची अपने पड़ोस में शादी समारोह में गई थी। जब साढ़े सात बजे तक बच्ची घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उसके बाद उसकी खोज-बीन शुरू की। करीब नौ बजे रात में परिजनों ने गांव वालों की मदद से बच्ची की खून से लथपथ शव पास के मक्का के खेत से बरामद किया।

घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एएसपी कांतेश कुमार मिश्र व स्थानीय थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा मासूम बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां बच्ची का आज सुबह पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही धन्नू मियां और पास के टेंट हाऊस के दो कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीवान के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

एक युवक ने स्वीकार किया है कि वह बच्ची को टॉफी व मिठाई देकर उसको पास के मक्के के खेत में ले गया। उसने यह भी स्वीकार किया है कि उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुराचार करने के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी जांच में एक युवक द्वारा ही दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आ रही है। वैसे पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला