लाइव न्यूज़ :

जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार को तीन साल की सजा और 50000 रुपए का जुर्माना, सीएम नीतीश की छाती तोड़ने की दी थी धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2022 19:51 IST

साल 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीना तोड़ देने की बात कही थी.

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने पांच हजार के मुचलके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार को जमानत दे दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चेहरा बदलकर अनंत सिंह जैसे दर्जनों लोगों का शोषण अपने लाभ के लिए करते रहे हैं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तब महागठबंधन में थे.

 

 

पटनाः बिहार में जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार को अदालत ने तीन साल की सजा और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. साल 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए एक विवादित बयान को लेकर जहानाबाद की कोर्ट ने पूर्व सांसद को यह सजा सुनाई है.

हालांकि कोर्ट ने पांच हजार के मुचलके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार को जमानत दे दी है. दरअसल, साल 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीना तोड़ देने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चेहरा बदलकर अनंत सिंह जैसे दर्जनों लोगों का शोषण अपने लाभ के लिए करते रहे हैं.

काम निकल जाने के बाद ऐसे लोगों की उन्हें जरूरत नहीं रह जाती. लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह कौम चुड़ी पहनकर नहीं बैठी है. यह नीतीश कुमार की छाती भी तोड़ सकती है. हालांकि पूर्व सांसद अरुण कुमार के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पलटवार किया था. उन्होंने कहा था की मैं उपलब्ध हूं, उन्हें जो करना है, कर लें.

उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया, वह उनको मुबारक हो. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तब महागठबंधन में थे. अरुण कुमार के बयान की तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने यह भी कहा था अरुण कुमार ने अमर्यादित बयान एनडीए गठबंधन के तीनों पार्टी के अध्यक्षों की मौजूदगी में कहा था.

इसलिए यह एनडीए का ऑफिशियल स्टेटमेंट था. वहीँ नीतीश कुमार के गठबंधन में रहने के कारण राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी इस पर कडी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था की कोई नेता मुख्यमंत्री को छाती तोडने की धमकी दे रहा है.

हम 1990 जैसे हालात नहीं होने देंगे. अब अरुण कुमार के इसी बयान से जुडे मामले पर सुनवाई करते हुए जहानाबाद व्यवहार न्यायालय ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने उनपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए