लाइव न्यूज़ :

बिहारः जदयू के पूर्व विधायक ललन पासवान को लगने लगा डर!, हवाईअड्डा थाने में दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2023 18:14 IST

जदयू के पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष ललन पासवान ने शुक्रवार को पटना के हवाईअड्डा थाने में शिकायत दर्ज करने का आवेदन दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की दी गई है।ललन पासवान के घर के बाहर किसी अंजान ने गाड़ी खड़ी कर दी।मकान बेचकर वापस अपने घर सासाराम के चेनारी चले जाओ।

पटनाः बिहार में बदतर कानून व्यवस्था की पोल अब अब सत्ताधारी दल जदयू के नेता भी खोलने लगे हैं। राज्य में सुशासन की सरकार में अपराधियों ने सत्ताधारी दल के नेताओं को भी बख्श नहीं रहे हैं। इसबीच जदयू के ही एक पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है।

धमकी देने वाला ने उनको कहा है कि मकान बेचकर वापस अपने घर सासाराम के चेनारी चले जाओ। वरना तुम्हारी जान ले ली जाएगी। जदयू के पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष ललन पासवान ने शुक्रवार को पटना के हवाईअड्डा थाने में शिकायत दर्ज करने का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की दी गई है।

इस वजह से उनका परिवार परेशान है। दरअसल, ललन पासवान के घर के बाहर किसी अंजान ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। उसके बाद जदयू नेता ने अपने घर से पास से गाड़ी हटाने को कहा तो सामने वाला इंसान ने यह कहा कि मकान बेचकर वापस अपने घर सासाराम के चेनारी चले जाओ। वरना यहां रहना है तो इसी तरह रहे, नहीं तो जान मार दी जाएगी।

जिसके बाद अब इसको लेकर पूर्व विधायक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। ललन पासवान ने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपनी सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा हूं। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने 25 अप्रैल को डीजीपी आरएस भट्टी से भी गुहार लगाई थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ललन पासवान ने कहा कि जब हम जैसे जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों का क्या होगा? उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो मकान बेचकर पटना छोड़ना पड़ेगा। मैं अपनी जान की सुरक्षा की बात कर रहा हूं। सरकार क्या करेगी, नहीं करेगी, वो उनका काम है, लेकिन ये स्पष्ट है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।

इधर, इस पूरे मामले को लेकर हवाई अड्डा थानाध्यक्ष बिनोद पीटर ने बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा धमकी दी गई है। लिखित में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पहले भी शिकायत दर्ज करवाने के बाद कार्रवाई की गई थी। लिखित शिकायत का आवेदन ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट