लाइव न्यूज़ :

बिहार: जहानाबाद में भाजपा के पूर्व विधायक के चाचा और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हत्यारे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2022 19:05 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद में पटना–गया मुख्य सड़क मार्ग पर अभिराम शर्मा का घर है। उनके घर के पास ही जिले के जिलाधिकारी का आवास भी है। यहां बाइक सवार दो लोग उनके घर पहुंचे और गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी आवास के निकट अपराधियों मारी गोलीबाइक पर सवार थे हत्यारे, गोली मारकर हुए फरार

पटना:बिहार में बेलगाम हो चुके अपराधियों के सामने पुलिस बौनी साबित हो रही है। यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। मामला जहानाबाद जिले से जुड़ा है, जहां सुबह-सुबह भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के रिश्ते में चाचा और चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। घटना का अंजाम जिले के जिलाधिकारी और एसपी के आवास के पास दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद में पटना–गया मुख्य सड़क मार्ग पर अभिराम शर्मा का घर है। उनके घर के पास ही जिले के जिलाधिकारी का आवास भी है। यहां बाइक सवार दो लोग उनके घर पहुंचे और गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व विधायक के रिश्ते में चाचा लगने वाले अभिराम शर्मा जो नीमा गांव के रहने वाले हैं, फिलहाल वे जहानाबाद में रहते थे, उनकी हत्या सुबह गोली मारकर के कर दी गई। वहीं पूर्व विधायक के चचेरे भाई दिनेश शर्मा को मसौढ़ी में दुकान खोलने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। 

इस खबर के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय थाना मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि अपराधियों ने अभिराम शर्मा को भी तीन और दिनेश शर्मा को तीन ही गोली मारी है। 

टॅग्स :बिहारपटनाजहानाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम