लाइव न्यूज़ :

बिहार: पहले किया रेप, अब पूरे परिवार को तबाह करने की मिल रही धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2018 19:54 IST

आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है और चचेरा भाई उसके दरवाजे पर आकर धमकी दे रहा है तथा अभद्र व्यवहार कर रहा है।

Open in App

पटना, 4 सितंबर: बिहार के छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर अपने परिवार के जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है। 

महिला ने बताया कि दबंग दुष्कर्म के आरोपित उसके परिवार को तबाह करने की धमकी दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने एसपी से गुहार लगायी कि परिवार के सदस्यों की हत्या होने से बचाइए। 

एसपी को दिये गये पत्र में महिला ने कहा है कि हरपुरपुर ग्राम निवासी अमरनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह नामक एक युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिर ब्लैकमेलिंग और लगातार शारीरिक शोषण का सिलसिला जारी रखा। 

गर्भवती होने के बाद लड़की के पिता ने मुकदमा किया। जिसमें कोर्ट ने कुर्की जब्ती का आदेश दिया। पुलिस ने कुर्की-जब्ती तो किया। लेकिन उसके बाद पूरे परिवार की हत्या की धमकी ने पीडित परिवार की आंखों की नींद उडा दी है।

दुष्कर्म के आरोपित ने फोन पर यह धमकी दे रहा है कि तुम लोग या तो घर से छोड़कर भाग जाओ नहीं तो हत्या के लिए तैयार रहो। आरोपी की धमकी से पूरा परिवार दहशत एवं आतंक के साये में जी रहा है। 

पीड़िता की मां ने एसपी को बताया कि आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है और चचेरा भाई उसके दरवाजे पर आकर धमकी दे रहा है तथा अभद्र व्यवहार कर रहा है। इस वजह से पीडित बच्ची की शादी की चिंता भी मां-बाप को सता रही है। 

पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने इस मामले में पीडित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?